herzindagi
fish pose for digestion

Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए यह योगासन कारगर है। इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-26, 20:00 IST

Constipation Relief कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं काफी लोगों को परेशान करती है। गलत खान-पान, खाना समय से न खाना, जीवनशैली का अनियमित होना, स्ट्रेस और भी कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते कब्ज और गैस हो जाती है। इसे दूर करने के लिए जहां सही डाइट और जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है। वहीं, योगा भी इसमें काफी मदद कर सकता है। आज यहां हम आपको एक ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे हैं। यह योगासन गैस, कब्ज और पेट से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करता है। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

कब्ज का मुख्य कारण (Why am I feeling Constipated)

yoga for gas issues

कब्ज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गैस से जुड़ी बीमारियों, अल्सर, पेट दर्द और पाइल्स का कारण बन सकता है। अगर आप पानी कम पीते हैं, डाइट में फाइबर की मात्रा कम है, फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम है या फिर किसी हेल्थ कंडीशन के लिए कोई दवाई ले रहे हैं, तो इससे कब्ज हो सकती है।

कब्ज और गैस को दूर करने के लिए अर्ध्दमत्स्येनद्रासन (How to get instant relief in Constipation) (Half Fish Pose)

  • सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अब दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर शुरुआत करें।
  • बाएं पैर को सीधे घुटने के पास जमीन पर रखें।
  • ऐसा करते हुए बाएं पैर को मोड़ें।
  • बाएं पैर को अंगूठे के बाहर से पकड़ने के लिए दांये हाथ को बाएं घुटने के ऊपर ले जाकर उठाएं।
  • बॉडी को मोड़ें और बाएं कंधे की तरफ देखें।
  • कमर को पीछे से बाएं हाथ से कवर करें।
  • हथेली बाहर की ओर रखें।
  • पेट को मोड़ने पर ध्यान दें।
  • कुछ देर इसी पोजिशन को होल्ड करें।
  • फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

यह विडियो भी देखें

अर्ध्दमत्स्येनद्रासन के फायदे ( Half Fish Pose Benefits)

how to do fish posa

  • इस आसन से पेट में खिंचाव होता है, जिससे बेली फैट कम होता है।
  • गैस,अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • यह कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करता है।
  • पीठ के दर्द से परेशान लोगों के लिए भी यह अच्छा है।

नोट- इस आसन को सुबह खाली पेट करें। अगर शाम के वक्त इसे कर रहे हैं, तो इससे पहले कुछ न खाएं।

यह भी पढ़ें- बैली फैट को 1 महीने में थोड़ा कम करता है ये आसन, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dilrajpreet Kaur | Yoga Ambassador (@yogawithdilraj)

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी और कमर की अकड़न को कम कर सकते हैं ये योगासन

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।