कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम

अच्छी सेहत के लिए डाइजेशन सही होना चाहिए। खाना ठीक से न पचने की स्थिति में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हम जो भी खाते हैं, उसका ठीक से पचना, शरीर में उसके सभी न्यूट्रिएंट्स का पहुंचना, खाने से शरीर को फंक्शन करने के लिए एनर्जी मिलना और टॉक्सिन्स का शरीर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। इन सब के लिए हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। कब्ज, पेट से जुड़ी सबसे आम समस्या है। सुबह सही से पेट साफ न होने पर दिन भर चिड़चिड़ापन बना रहता है। कब्ज की वजह से न पेट साफ हो पाता है और न ही सही से भूख लगती है। हम सभी कभी न कभी कब्ज की समस्या से दो चार जरूर हुए हैं।
कब्ज की समस्या को दूर करने के कई तरीके हमारे घर में ही मौजूद हैं जिन्हें पीढ़ियों में भारत के लगभग हर घर में आजमाया जाता है। ऐसे कई नुस्खें हैं जो हमारी दादी-नानी के जमाने से अपनाए जा रहे हैं और इन नुस्खों को एक्सपर्ट भी सटीक मानते हैं। ऐसे ही एक पुराने और अचूक नुस्खे के बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।
कब्ज दूर करने का तरीका

कब्ज दूर करने के लिए रोज रात को आपको एक्सपर्ट के बताए इस काम को करना है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें लगभग 1 टीस्पून देसी घी मिलाएं और इसे सोने से पहले पिएं। इससे आपका पेट आसानी से साफ होगा और कब्ज से राहत मिलेगी।
क्या होते हैं फायदे?

- दूध में घी मिलाकर रात को पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
- जिन लोगों का पेट सुबह आसानी से साफ नहीं होता है या फिर रोज साफ नहीं होता है, उन्हें इसे ट्राई करना चाहिए।
- इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। जिन लोगों को गैस, ब्लोटिंग की समस्या है या फिर जिन्हें इनडाइजेशन जल्दी होता है, उनके लिए यह फायदेमंद है।
- दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर में कई ऐसे एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जिनसे डाइजेशन सुधरता है।
- अगर आपको मुंह में छाले की समस्या है तो भी इसे पीना चाहिए।
- दूध में घी मिलाकर पीने से नींद भी अच्छी आती है। अगर आपको रात में आसानी से नींद नहीं आती है, उन्हें इसे पीना चाहिए।
- आज के वक्त में थकान और कमजोरी(कमजोरी को दूर करने वाले फूड्स) बने रहना एक आम समस्या हो गई है। खासकर महिलाएं इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं, ऐसे में दूध में घी डालकर पीने से ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें-बार-बार कब्ज की होती है यह समस्या, हो सकते हैं ये कारण
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 3 थेरेपी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।