डाइजेशन को रखना है दुरुस्त, आज ही छोड़ें ये 4 आदतें

हमारी रोजमर्रा की कई आदतें पाचन पर असर डालती हैं। जहां हेल्दी आदतों से पाचन दुरुस्त रहता है। वहीं, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली डाइजेशन और गट हेल्थ को खराब कर सकती है।

habits that harms your digestive systme

हेल्दी रहने के लिए सही लाइफस्टाइल का चुनाव बहुत जरूरी है। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य को खराब करती है। खासकर, डाइजेशन पर हमारे गलत खान-पान और आदतों का सबसे ज्यादा असर होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी कई बीमारियों की जड़ बन सकती है। ऐसे में इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। जब हमारा डाइजेशन खराब होता है, तो खाना ठीक से नहीं पचता है, खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं और इसकी वजह से शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है। अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाना चाहते हैं, तो इन 4 आदतों को छोड़ना होगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बहुत अधिक स्ट्रेस लेना

stress and weight loss journey

स्ट्रेस का असर हमारे समूचे स्वास्थ्य पर होता है। अधिक स्ट्रेस लेने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। इसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं और गट बैक्टीरिया में इंबैलेंस हो सकता है। इसका असर इंफ्लेमेशन पर भी होता है।

एंटीबायोटिक्स ज्यादा लेना

अक्सर किसी इंफेक्शन या अन्य किसी बीमारी को दूर करने के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं। इनकी खुराक और इन्हें कितने दिन तक लेना है, ये बीमारी पर निर्भर करता है। लेकिन बहुत अधिक एंटीबायोटिक्स खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ज्यादा एंटीबायोटिक्स, हमारी आंतों में मौजूद अच्छे और बुरे दोनों बैक्टीरिया को मार देती हैं जिससे डाइजेशन और गट हेल्थ खराब होती है।

पानी कम मात्रा में पीना

water intake for digestion

हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। अगर आप कम मात्रा में पानी पीती हैं, तो इसका असर डाइजेशन पर होता है। पानी कम पीने की वजह से कब्ज हो सकती है और आंतों के काम करने की प्रक्रिया पर भी इसका बुरा असर होता है।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

फाइबर कम मात्रा में लेना

डाइट में फाइबर सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। इसकी कमी की वजह से न केवल कब्ज हो जाती है, बल्कि इसका असर गट बैक्टीरिया पर भी होता है। इसलिए, जो लोग फाइबर कम लेते हैं, उनका डाइजेशन खराब रहता है।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बुरी होती है ये चीजें, आज ही छोड़ें

इन आदतों को छोड़कर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP