Belly Fat Burner Drink: बढ़े हुए पेट को कम कर सकता है हल्दी का पानी

Belly Fat: बेली फैट को कम करने में किचेन में मौजूद कई मसाले मदद कर सकते हैं, जिनमें हल्दी भी शामिल है। यह गैस और ब्लोटिंग को भी दूर करती है।
Updated:- 2023-08-25, 03:00 IST
how to burn belly fat with  home remedies

Stomach Weight: बेली फैट को कम करना बहुत मुश्किल होता है। पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी बहुत जिद्दी होती है। इसे कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। बेली फैट कम करने के लिए जहां सही डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है। वहीं, इसके साथ ही किचेन में मौजूद कुछ मसाले भी इसमें मदद कर सकते हैं। दालचीनी, हल्दी, अजवाइन, जीरा और भी कई मसाले बेली फैट कम करते हैं। अगर आप भी पेट की चर्बी को कम कर, फ्लैट टमी पाना चाहती हैं, तो इसमें हल्दी आपकी मदद कर सकती है। इस तरह के कई घरेलू नुस्खे हमारे घरों में अक्सर इस्तेमाल होते हैं। हल्दी का पानी किस तरह बढ़े हुए पेट को कम करता है और कैसे पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है, आज 'दिल से इंडियन' में इस बारे में जानते हैं। इस बारे में हमने न्यूट्रिशनिस्ट प्रीति त्यागी से भी बात की। प्रीति त्यागी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बेली फैट को कम करने के लिए हल्दी का पानी (How to Reduce Tummy)

benefits of turmeric water

  • हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद और रंगत नहीं बढ़ाती है, बल्कि इससे सेहत को कई लाभ भी हो सकते हैं।
  • जब हमारा मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है, तो इससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। खासकर, पेट के आस-पास चर्बी जमने लगती है।
  • हल्दी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे मोटापा भी कम होता है।
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह शरीर में फैट टिश्यूज को दबाने में मदद कर सकता है।
  • इससे फैट प्रोडक्शन भी कम होता है।
  •  हल्दी का ड्रिंक का सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
  • हल्दी शरीर में फैट टिश्यूज की वजह से आई सूजन को कम करने का काम करता है।
  • हल्दी के पानी से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। 
  • यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। इससे शरीर में फैट जमा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- सुस्त मेटाबॉलिज्म से बढ़ता है वजन, इन 6 तरीकों से करें बूस्ट

बढ़े हुए पेट के लिए हल्दी ड्रिंक (Weight loss)

flat tummy

  • वजन कम करने और बेली फैट को बर्न करने के लिए हल्दी का पानी पिएं।
  • 1 टीस्पून हल्दी को 1 गिलास पानी में उबालें।
  • इसे दिन में 1 बार पी सकती हैं।
  • हालांकि, इसकी मात्रा और रोज इस्तेमाल के बारे में 1 बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बेली फैट को तेजी से बर्न करते हैं ये 4 नट्स, 1 बार आप भी करें ट्राई

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।