दिवाली के मीठे का गिल्ट करें आउट , यह देसी ड्रिंक रॉकेट की तरह जलाएगी फैट

वजन कम करने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है और इसलिए जब भी वेट लॉस की बात आती है, तो हम रिफाइंड शुगर, मिठाईयां और तले-भुने खाने समेत कई चीजों को पूरी तरह अवॉइड करते हैं लेकिन, फेस्टिव सीजन में ऐसा करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। कल दिवाली का त्यौहार था और हम इस बात से बिल्कुल इत्तेफाक रखते हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी आप अपनी डाइटिंग को बरकरार नहीं रख पाई होंगी और थोड़ा-बहुत ही सही पर मीठे और फ्राइड खाने को आपने जरूर खाया होगा और अब आपको इस बात को लेकर गिल्ट हो रहा होगा कि कहीं फेस्टिवल में कुछ दिनों का यह हैवी खान-पान, आपके वेट लॉस मिशन को फेल न कर दे। अगर ऐसा है, तो आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकती है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
वजन कम करने में मदद कर सकती है यह देसी ड्रिंक
- एक्सपर्ट का कहना है कि इस ड्रिंक को पीने से न केवल वजन कम होता है, पेट की जिद्दी चर्बी कम होती है, बल्कि शरीर भी डिटॉक्स होता है।
- यह ड्रिंक, ब्लोटिंग को कम करती है, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को सुधारती है और लिवर डिटॉक्स करती है।
- इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और क्रेविंग्स कम होती है।

- अदरक के पानी में जिंजरॉल होता है। यह फैट बर्निंग के प्रोसेस को तेज करती है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, ब्लोटिंग दूर करती है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है।
- धनिये के बीज, शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। यह चर्बी को तेजी से गलाने का काम करते हैं। इससे बेली फैट और जांघों की चर्बी भी कम होती है।
- सौंफ भी डाइजेशन को सुधारने, शरीर को ठंडक देने और वजन कम करने का काम करती हैं।
- दालचीनी, फैट लॉस में कारगर मसाला है। इसके इस्तेमाल से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और बेली फैट आसानी से कम होता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
घर पर कैसे तैयार करें वेट लॉस ड्रिंक?

- एक पैन में पानी डालें।
- अब इसमें 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
- इसमें 1 टीस्पून धनिये के बीज, 1 टीस्पून सौंफ और 1 चुटकी हल्दी डालें।
- अब इसमें 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी मिलाएं।
- इसे अच्छे से उबालें और फिर छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
- जब यह गुनगुना रह जाए, तो आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्स
दिवाली के बाद वजन कम करने के लिए इस देसी ड्रिंक को खाली पेट जरूर पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।