स्वस्थ रहने के लिए हमारा पाचन सही होना बहुत जरूरी है। सही से भूख न लगना, खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना, पेट का सही तरह से साफ न होना, ऐसी बहुत सारे लक्षण है जो खराब पाचन का संकेत हैं। पाचन खराब होने पर कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन असल में यह पूरी तरह से गलत है। डाइजेशन सही होने के लिए हमारे खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है क्योंकि खान-पान सही न होने पर डाइजेशन खराब होने लगता है। हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो डाइजेशन को सुधारने का काम करती हैं। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्या है और आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। यहां हम आपका बताने जा रहे हैं एक ऐसे अचूक नुस्खे के बारे में जिसे अपनाकर आप आसानी से अपना डाइजेशन सुधार सकते हैं। इस बारे में डाइटीशियन मनोली मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। आइए जानते हैं।
पानी सही मात्रा में न पीना इनडाइजेशन की एक बड़ी वजह है। डिहाइड्रेशन की वजह से भी पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं। डिहाइड्रेशन से कब्ज, सिरदर्द और पेटदर्द हो सकता है। पानी सही मात्रा में न पीने से पेट सही तरह से साफ भी नहीं होता है। क्या आप जानते हैं कि सही मात्रा मे पानी पीने के बावजूद भी आपको डिहाइ़ड्रेशन और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसके पीछे वजह है कि आप पानी पी तो रहे हैं लेकिन आपका शरीर उस पानी को अब्जॉर्ब नहीं कर रहा है। इसे बहुत आसान तरीके से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पानी में कुछ मिनरल्स मिलाने चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी भी न हो और पाचन से जुड़ी दिक्कते न हो। (हाजमा खराब करने वाली आदतें)
यह भी पढ़ें- पाचन रहता है खराब? इस देसी नुस्खे से मिलेगी तुरंत राहत
View this post on Instagram
पाचन से जुड़ी दिक्कतों का बहुत बड़ा जिम्मेदार डिहाइड्रेशन भी है। शरीर में पानी सही तरह से अब्जॉर्ब हो,इसके लिए पानी में मिनरल्स यानी की समुद्री नमक मिलाकर पिएं। आपको पानी में बस एक चुटकी सी साल्ट( समुद्री नमक ) मिलाना है। आपको कुछ ही दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याओं में अंतर महसूस होने लगेगा। समुद्री नमक को सेंधा नमक से भी अधिक हेल्दी माना जाता है। डिहाइड्रेशन को दूर करने के अलावा ये ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। समुद्री नमक में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। (गैस और पेट दर्द को ऐसे करें दूर)
यह विडियो भी देखें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।