herzindagi
how to i stop indigestion

इन 3 आदतों से खराब होता है आपका हाजमा, आज ही छोड़ें

अगर आपको भी इनडाइजेशन की समस्या है तो इसकी वजहें आपकी ही कुछ आदतें हो सकती हैं। आइए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-28, 12:09 IST

पाचन का सही ना होना, हाजमा खराब होना ये कहने को तो छोटी सी समस्या है लेकिन असल में बहुत बड़ी है। पेट में गैस, बदहजमी और अपच की वजह से ना केवल हमें रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है बल्कि ये और भी कई बीमारियों की जड़ बन सकती है। कई बार जरूरत से ज्यादा खा लेने पर अपच की समस्या हो सकती है लेकिन कुछ लोगों का हाजमा वैसे भी खराब रहता है। खाना कम खाने पर भी उन्हें खाना ठीक से नहीं पचता है। इनडाइजेशन के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अधिकतर ये हमारी ही गलतियों के कारण होता है। हमारी जीवनशैली से जुड़ी कुछ ऐसी आदते हैं जो हमारा हाजमा खराब करती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने 3 ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो इनडाइजेशन का कारण बनती हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना

what habits are reason of indigestion

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी से अपने दिन की शुरुआत करना, कई लोगों की आदत होती है। यह असल में हमारे पेट के लिए नुकसानदेह होता है। एक्सपर्ट ऐसा न करने की सलाह देते हैं। जब भी हम कैफीन खाली पेट लेते हैं हमारे पेट का पीएच लेवल खराब हो जाता है। यह हमारे पेट में एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करता है। यही वजह है कि इससे इनडाइजेशन की दिक्कत हो जाती है। अगर आपको भी ये आदत हैं तो इसे आज ही छोड़ें। यह इनडाइजेशन का कारण हो सकती है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐢𝐦𝐫𝐚𝐧 𝐊𝐚𝐮𝐫 (@fitnutrilicious)

खाने को सही तरह से न चबाना

खाना हमें सही तरह से चबा कर खाना चाहिए, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन भागदौड़ से भरी जिदंगी में अक्सर ही हम जल्दबाजी में अपने मील्स खा लेते हैं। जब हम खाने को ठीक से नहीं चबाते हैं तो हमारा डाइजेशन प्रोसेस बिगड़ने लगता है। जब हम खाना खाते हैं तो खाना हमारे ईसोफेगस(ग्रासनली) के जरिए पेट में जाता है, पेट से छोटी आंत में जाता है, छोटी आंत से वेस्ट छनकर, बड़ी आंत में जाता है। जल्दी-जल्दी खाने को खाने से ये पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और इसकी वजह से इनडाइजेशन की समस्या होने लगती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-एक्‍सपर्ट टिप्‍स : बदहजमी के लिए अपनाएं ये 10 रामबाण घरेलू उपचार

मील्स के बीच में पानी पीना

cause of indigestion

अक्सर ऐसा होता है कि खाना खाने के साथ-साथ हम बीच में पानी पीते रहते हैं या फिर खाना खाने के तुरंत बाद खूब सारा पानी पी लेते हैं। इससे डाइजेशन प्रभावित होता है। एक्सपर्ट की मानें तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। खाने के साथ थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिया जा सकता है लेकिन ये भी ज्यादा ना पिएं। (दिन में कितना पानी पिएं)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।