herzindagi
image

लिवर की दुश्मन होती हैं ये 3 चीजें, आज ही बना लें इनसे दूरी वरना सेहत बिगड़ने में नहीं लगेगी देर

लिवर हमारे शरीर का पॉवरहाउस होता है। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां लिवर को डैमेज कर सकती हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर की दुश्मन होती हैं और  सेहतमंद रहने के लिए आपको इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 23:07 IST

लिवर हमारे शरीर के लिए एक जरूरी अंग है और यह शरीर के कई जरूरी काम करता है। अगर यह सही तरह से फंक्शन न करें, तो इसका असर हमारे डाइजेशन, एनर्जी लेवल और भी कई चीजों पर होता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना हो, पाचन को सही रखना हो, ब्लड को साफ करना हो या शरीर में एनर्जी बनाए रखना, लिवर के कई काम होते हैं। ऐसे में लिवर अगर सही  से काम न करें, तो शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार थकान बने रहना, भूख न लगना,वजन कम होना, पेट में सूजन, आंखों और स्किन का पीला होना लिवर की खराबी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के चलते लिवर खराब हो सकता है। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां लिवर को डैमेज कर सकती हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर की दुश्मन होती हैं और  सेहतमंद रहने के लिए आपको इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

लिवर की दुश्मन होती है एक्सपर्ट की बताई ये 3 चीजें

  • रिफाइंड ऑयल को कई लोग हल्का और दिल के लिए अच्छा मानते हैं, लेकिन असल में यह आपके लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह है। ये शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और इसकी वजह से फैटी लिवर हो सकता है।
  • अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इसका एक कारण ज्यादा रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल हो सकता है। अगर आपको लिवर को हेल्दी रखना है, तो डाइट से रिफाइंड ऑयल को पूरी तरह हटा देना चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • आजकल लोग फल खाने की जगह फ्रूट जूस पीना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। आजकल काफी लोगों का मानना है कि फ्रूट जूस विटामिन्स से भरपूर होते हैं, लेकिन असल में इनमें ग्लूकोज बहुत ज्यादा होता है और इसे प्रोसेस करना हमारे लिवर के लिए बहुत मुश्किल होता है और इसकी वजह से लिवर फैटी हो जाता है।

यह भी पढ़ें- लिवर पर जमी फैट की परत हटेगी जल्दी, डाइटिशियन बता रही हैं 4 कारगर उपाय

samosa jalebi to carry health warnings know about health ministry new order

  • रिफाइंड फ्लोर यानी की मैदा भी आपके लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह है। इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता है और ऐसे में यह लिवर हेल्थ को खराब कर सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा समोसे या कचौड़ी खाती हैं, तो फैटी लिवर हो सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये तीनों ही चीजें आपके लिवर के कामकाज को मुश्किल बना सकती हैं और फैटी लिवर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
  • शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले फूड्स को खाने से लिवर सही से फंक्शन नहीं कर पाता है।
  • अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। 

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षण होंगे कम और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर, बस लंच और डिनर के साथ खाइए यह देसी चटनी


लिवर हेल्थ के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।