herzindagi
image

जरा सुनिए! क्या आपकी रिपोर्ट में आ गया है Grade 1 Fatty Liver? आज से ही पिएं यह देसी चाय, कम होगी लिवर पर जमा चर्बी

लिवर को डिटॉक्स करने में घर में रखी कई देसी चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो Grade 1 Fatty Liver के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-11-23, 12:34 IST

खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर सीधा हमारे शरीर पर होता है। खासकर, इससे हमारा लिवर प्रभावित होता है। अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण, फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जब लिवर में फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर माना जाता है। फैटी लिवर शुरुआत में अपने साथ कोई लक्षण या समस्या लेकर नहीं आता है, लेकिन अगर लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर डैमेज की स्थिति भी आ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि जैसे ही आपकी रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर आ जाए, आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव शुरू कर दें। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो Grade 1 Fatty Liver के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकती है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

Grade 1 Fatty Liver के लक्षणों को रिवर्स कर सकती है यह देसी चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर ग्रेड 1 आ गया है, तो आपको इस लिवर डिटॉक्स चाय को पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे लिवर साफ होता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • डंडेलियन रूट बाइल प्रोडक्शन को सुधारती है, शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और लिवर को डिटॉक्स करती है।
  • धनिये की पत्तियां, लिवर इंफ्लेमेशन को कम करती हैं और हैवी मील्स के बाद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह लिवर में जमा फैट को कम करती है और इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले डैमेज से लिवर सेल्स का बचाव होता है।
  • काली मिर्च, शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को सुधारती है और इससे लिवर एंजाइम्स का सीक्रेशन बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम

घर पर लिवर डिटॉक्स के लिए कैसे बनाएं चाय?

haldi for cough

  • 1 पैन में 1 गिलास पानी डालें।
  • इसमें डंडेलियन रूट टी डालें।
  • इसमें धनिये की पत्तियां डालें।
  • इसमें 1 चुटकी हल्दी और काली मिर्च डालें।
  • इसे अच्छे से उबालकर छान लें।
  • इसे दिन में 1 बार पिएं।


यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

 

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में, यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।