फैटी लिवर के लक्षण होंगे कम और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर, बस लंच और डिनर के साथ खाइए यह देसी चटनी

लिवर में जमी चर्बी का असर केवल लिवर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के फंक्शन्स पर होता है। इसकी वजह से लिवर सही से काम नहीं कर पाता है, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और डाइजेशन भी अक्सर खराब रहता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर रही हैं, तो यह कहीं न कहीं लिवर के सही से काम न करने का संकेत हो सकता है। लिवर फंक्शन को सुधारने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे जरूरी है। खान-पान में बदलाव करने से न केवल लिवर बेहतर तरीके से काम कर पाता है, बल्कि इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं और आप बेहतर महसूस करते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
लिवर फंक्शन को सुधारने में मदद करती है यह देसी चटनी
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह चटनी लिवर फंक्शन को सुधारती है, डाइजेशन को बेहतर बनाती है और कब्ज को दूर करती है।
- अगर आप रोजाना इस चटनी को खाएंगी, तो इससे लिवर अपने आप डिटॉक्स होगा और लिवर सेल्स में जमा फैट कम होगा। इससे बाइल फ्लो बेहतर होता है, गैस और ब्लोटिंग कम होती है।
- यह चटनी न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है। फाइबर से भरपूर यह चटनी गट के लिए फायदेमंद है और इसमें मौजूद आंवला और नींबू इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
View this post on Instagram
- यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को ठंडक पहुंचाती है और यूरिन के जरिए शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। इससे मेटाबॉलिज्म और एंजाइम फंक्शन में सुधार होता है।
- आंवले में विटामिन-सी होता है और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद फायदेमंद है। धनिये की पत्तियों में नेचुलर ड्यूरेटिक गुण होते हैं और ये लिवर फंक्शन को सुधारती हैं।
- पुदीने की पत्तियां आंतों की मसल्स को रिलैक्स करती हैं और गैस और ब्लोटिंग को कम करती हैं।
- अदरक में जिंजरॉल होता है। यह बाइल प्रोडक्शन को बेहतर बनाती है और लिवर फंक्शन को सुधारती है।
- काली मिर्च में पिपेरिन होता है। यह शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?
लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए घर पर बनाएं यह चटनी

- 2-3 आंवला लें।
- इसमें मुट्ठी भर धनिये की पत्तियां और पुदीना मिलाएं।
- इसमें आधा इंच अदरक, 1 टीस्पून सेंधा नमक और चुटकी भर काली मिर्च मिलाएं।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छे से पीसकर इसकी चटनी बना लें।
- इसे लंच और डिनर के साथ लें।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
फैटी लिवर को रिवर्स करने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को सुधारने के लिए यह चटनी खाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।