herzindagi
image

दाल में घी डालकर खाने से क्या फायदे होते हैं?

दाल में घी डालकर खाने से दाल का स्वाद दोगुना हो जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-15, 09:30 IST

हम भारतीय दाल बड़े ही शौक से खाते हैं। यह हमारे भोजन का बेहद अहम हिस्सा है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन सहित और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। हम में से कई लोग दाल में घी डाल कर खाते हैं। इससे इसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे सेहत को कितना फायदा होता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में

दाल में घी डालकर खाने से क्या फायदे होते हैं?

  • घी वाली दाल खाने से पाचन शक्ति में सुधार होता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है जो आंतों की दीवारों को मजबूत बनाता है। यह एसिड आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं। इससे भोजन के अवशोषण की प्रक्रिया में सुधार होता है।
  • इस दाल का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। घी वाली दाल में स्वस्थ वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करती है और थकान मिटाने में मदद करती है।
  • इस दाल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता  में सुधार होता है। इससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है
  • घी में विटामिन के 2 भी होता है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूती देता है। इससे जोड़ों का दर्द दूर होता है।

DAAL GHEE

  • घी वाली दाल खाने से शरीर को अंदरूनी पोषण मिलता है, जिससे त्वचा की नमी बनी रहती है, घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे झुर्रियों और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
  • घी वाली दाल खाने से मस्तिष्क स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। यह मस्तिष्क को ठंडक और संतुलन प्रदान करता है। घी वाली दाल खाने से मस्तिष्क को आवश्यक वसा मिलती है जो मानसिक तनाव को कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होती है। घी में मौजूद वसा न्यूरोट्रांसमीटर्स को उत्तेजित करती हैं,जिससे मानसिक स्थिरता और शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के बाद आसानी से होगा वेट लॉस, पिएं यह ड्रिंक

GHEE DAL

 

 यह भी पढ़ें-गुणों से भरपूर है आपकी रसोई में मौजूद चक्रफूल, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।