Moradabadi Dal Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बो है मुरादाबादी दाल, जानें बनाने का आसान तरीका

स्ट्रीट फूड्स में मुरादाबादी दाल का नाम बड़े शौक से लिया जाता है। हल्की, स्वादिष्ट और हेल्दी यह डिश न सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में, बल्कि पूरे देश में बेहद लोकप्रिय है। खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा मसाले भी नहीं डाले जाते। यही वजह इसे डाइट करने वाले लोग भी खाते हैं। आइए आपको भी इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसे खाकर आप भी काफी खुश हो जाएंगे।
मुरादाबादी मूंग दाल बनाने की आसान विधि
मुरादाबादी दाल की रेसिपी Recipe Card
मुरादाबादी दाल बनाने का आसान तरीका
Ingredients
- मूंग दाल (धुली हुई) -1 कप
- अदरक-1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- नींबू -1
- प्याज -1 बारीक कटा हुआ
- चाट मसाला -1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार हरा धनिया- सजाने के लिए
- घी या बटर -1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- Step 2:
अब प्रेशर कुकर में दाल, अदरक, नमक और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।
- Step 3:
दाल को हल्का गाढ़ा रहने दें ताकि टेस्ट बढ़िया आए।
- Step 4:
इसके बाद दाल में जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- Step 5:
इसके लिए आपको दाल को एक सर्विंग बाउल में निकालनी है।
- Step 6:
फिर इसके ऊपर से आपको बटर, प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस और चाट मसाला डालें।
- Step 7:
दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें भुना हुई जीरा जरूर ऐड करें।
- Step 8:
साबुत सूखी लाल मिर्च को जरूर डालें। इसके बाद इसको हरे धनिये के साथ गार्निश करके सर्व करें।
- सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- अब प्रेशर कुकर में दाल, अदरक, नमक और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।
- दाल को हल्का गाढ़ा रहने दें ताकि टेस्ट बढ़िया आए।
- इसके बाद दाल में जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- अब आपको दाल में डालने के लिए लाल साबूत मिर्च को घी में फ्राई करना है।
- हरा धनिया भी आपको बारिक काट लेना है।
मुरादाबादी मूंग दाल को सर्व कैसे करें?
- इसके लिए आपको दाल को एक सर्विंग बाउल में निकालनी है।
- फिर इसके ऊपर से आपको बटर, प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस और चाट मसाला डालें।
- इस दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें भुना हुई जीरा जरूर ऐड करें।
- साबुत सूखी लाल मिर्च को जरूर डालें।
- इसके बाद इसको हरे धनिये के साथ गार्निश करके सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: Arhar Dal Recipe: जुबां पर घुल जाएगी अरहर दाल, बस मिला लें टमाटर-प्याज की ये 2 ग्रेवी
मुरादाबादी दाल क्यों है खास?
- इसमें घी और मसालों का उपयोग बहुत कम होता है।
- दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो बॉडी को एनर्जी देती है।
- यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है, इसलिए हेल्दी ऑप्शन है।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें प्याज, नींबू, हरी मिर्च और चाट मसाला डाला जाता है।
हेल्दी और टेस्टी दाल को खाकर आपका स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही, आपको टेस्टी डिश खाने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Recipe of the Day: कभी खाया है बेसन का नमकीन हलवा? जानें झटपट बनने वाली इस लाजवाब डिश की रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।