PCOD Symptoms: अगर आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है, खासकर पेट की जिद्दी चर्बी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है, पीरियड्स के दिनों में दर्द और फ्लो ज्यादा या बहुत कम आता है, पीरियड्स अनियमित होते हैं, चेहरे पर अनचाहे बाल आ रहे हैं और डाइजेशन में भी गड़बड़ी है, तो ये PCOD के लक्षण हो सकते है। PCOD महिलाओं की सेहत को कई तरह से प्रभावित करती है। PCOD के लक्षणों को कम करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। दवाइयों के साथ, हेल्दी लाइफस्टाइल और इन घरेलू नुस्खों की मदद से PCOD के लक्षणों को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। यहां हम आपको घर पर आसानी से बनने वाली 2 ऐसी चााय के बारे में बता रह हैं, जो PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में कारगर हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पुदीने की चाय (Spearmint Tea)
- PCOD में पुदीने की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- शरीर में टेस्टेस्टेरोन के बढ़े हुए लेवल को कम करने और ओव्युलेशन को आसान बनाने में यह चाय मदद करती है।
- यह चाय ओव्युलेशन को बढ़ावा देती है और एंड्रोजन को कम करती है।
- PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को कम करने में यह फायदेमंद है।
- इसमें नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
- इसमें मेन्थॉल पाया जाता है और यह सिरदर्द को कम करता है।
- एस्ट्रोजन लेवल में बदलाव के कारण, PCOD में इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिक रेट में बदलाव होता है। इसे सही करने में पहाड़ी पुदीने की चाय फायदेमंद है।
- इससे बेली फैट भी कम होता है।
- इसे सुबह के वक्त पीना फायदेमंद रहता है।
शतावरी की चाय (Shatavari Tea)
- PCOD में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से स्ट्रेस भी बढ़ जाता है।
- इसे कम करने के लिए, शतावरी की चाय फायदेमंद है।
- शतावरी की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाली मुश्किलों से निजात मिलती है।
- इस चाय को पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है।
- इसे पीने से ओव्युलेशन सही से होता है और फर्टिलिटी संबंधी मुश्किलें भी दूर होती हैं।
- PCOD में डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां भी आम होती हैं। यह चाय एसिडिटी और पेट की गैस को कम करती है।
यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए इन 2 चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें-PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों