Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

PCOD आजकल महिलाओं को काफी परेशान कर रही है। वजन बढ़ना, पीरियड्स का अनियमित होना और चेहरे पर अनचाहे बालों के अलावा भी इसके कुछ लक्षण हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानती होंगी।
Updated:- 2024-04-01, 10:50 IST
pcod symptoms you dont know

PCOD Symptoms: PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इनका असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों पर होता है। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ पर होता है। PCOD के लक्षणों में वजन का बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बालों का आना, पीरियड्स का अनियमित होना, एक्ने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। इसके अलावा भी PCOD के कई लक्षण हो सकते हैं, जिसके बारे में अक्सर महिलाएं नहीं जानती हैं। यहां हम आपको PCOD के कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सिरदर्द

headachde due to PCOD

PCOD की वजह से होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते महिलाओं को माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसा टेस्टेस्टेरोन और कोर्टिसोल लेवल के बढ़ने व इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होता है।

गर्दन के इर्द-गिर्द स्किन का डार्क होना

PCOD का असर महिलाओं के इंसुलिन लेवल पर होता है। इंसुलिन लेवल के बढ़ने की वजह से गर्दन या बगल के आस-पास स्किन का कलर डार्क हो जाता है। इसे एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स (Acanthosis Nigricans) कहा जाता है।

पीरियड्स का हैवी होना

how to get regular periods

अनियमित ओव्युलेशन के कारण, गर्भाशय की लाइनिंग मोटी हो जाती है और इसके चलते पीरियड के दिनों में हैवी ब्लीडिंग व तेज दर्द हो सकता है। अनियमित पीरियड के अलावा यह भी PCOD का लक्षण है।

ऑयली स्किन और डैंड्रफ

एंड्रोजन लेवल के बढ़ने की वजह से सेबासियस ग्रंथि से अधिक तेल का उत्पादन होता है और इसकी वजह से ऑयली स्किन और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इसलिए, अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली रहती है, एक्ने ज्यादा होते हैं या फिर डैंड्रफ की  अधिक समस्या है, तो यह PCOD का लक्षण हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना

PCOD में इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से शरीर में अधिक फैट इकट्ठा होने लगता है और इसके चलते कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। इसलिए, हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी PCOD का एक लक्षण है।

यूटीआई

vaginal infections

ग्लूकोक अपटेक में इंबैलेंस या इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से वेजाइना के पीएच लेवल में इंबैलेंस होने लगता है। इसके चलते यूटीआई या वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- PCOD से परेशान महिलाओं को वजन कम करने के लिए फॉलो करनी चाहिए यह डाइट

 

PCOD के इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।