Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको जल्दबाजी करने के बजाय, एक्सपर्ट के बताए टिप्स की मदद लेनी चाहिए। दिन की सही शुरुआत, खान-पान की सही आदतों और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-27, 21:53 IST
effective tips to lose belly fat

What home remedy burns belly fat fast: बढ़ा हुआ वजन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वजन में बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अचानक से वजन का बढ़ना या घटना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है, पेट बाहर निकलने लगा है, तो आपको सबसे पहले अपने खान-पान और रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। वेट लॉस करना आसान नहीं होता है। बेली फैट को कम करना तो सबसे अधिक मुश्किल होता है। लंबे समय तक एक्सपर्ट के बताए टिप्स को सही तरीके से फॉलो करके आप बेली फैट कम कर सकती हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप इन टिप्स को लगातार बिना रुके फॉलो करेंगी तो 30 दिनों में बेली फैट कम हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 टिप्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बेली फैट को कम करने के 5 असरदार टिप्स (What is the fastest way to lose belly fat at home)

warm water for weight loss easy

  • पेट की चर्बी को कम करने के लिए पानी सही मात्रा में पिएं। दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। 
  • अगर आप दिन भर गुनगुना पानी पीती हैं, तो इससे डाइजेशन सुधरता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट की जिद्दी चर्बी आसानी से कम होती है।
  • खासतौर पर खाना खाने से आधे घंटे बाद 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट 1 छोटे चम्मच घी को पानी में मिलाकर पीने से भी आपको फायदा होगा।
  • घी एक हेल्दी फैट है, जो कि वजन कम करने में मदद करता है।
  • घी हार्मोन्स को भी बैलेंस करता है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव है। घी वाला गुनगुना पानी पीने से पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज दूर होती है।
  • मेन मील से पहले सलाद खाएं। एक्सपर्ट के मुताबिक, खाने से पहले अगर आप सलाद खाती हैं तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है।
    salad for belly fat
    यह भी पढ़ें- बेली फैट को तेजी से बर्न करते हैं ये 4 नट्स, 1 बार आप भी करें ट्राई
  • सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह खाने को पचाने में मदद करता है और इससे आप ओवरईटिंग से भी बचती हैं।
  • अगर आपको भूख ज्यादा लगती है, तो अनहेल्दी खाने के बजाय छाछ को डाइट में शामिल करें।
  • हींग, जीरे, पुदीने, काले नमक और काली मिर्च के साथ छाछ पीने से डाइजेशन सुधरता है, पेट की जिद्दी चर्बी कम होती है और शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी पूरी होती है।
  • रोज 1000 कदम चलें। बेली फैट को कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। अपने रूटीन में वॉक को जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।