भीगे हुए बादाम या भीगे हुए अखरोट, किसका सेवन करना है अधिक फायदेमंद?

नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत अधिक अच्छा माना जाता है। अमूमन लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं। बादाम और अखरोट दोनों ही सेवन अक्सर भिगोकर किया जाता है।

soaked walnut

जब अच्छी सेहत की बात होती है तो फल और सब्जियों के साथ-साथ नट्स का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। आमतौर पर, लोग अखरोट और बादाम को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इन नट्स को खाने का हर किसी का अपना तरीका होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इन सुपरफूड्स को भिगोकर खाया जाए तो इससे अतिरिक्त लाभ होता है।

ritu puri on soaked almonds and walnuts

सालों से हम सभी बादाम को भिगोकर खाते आ रहे हैं, लेकिन अब लोग अखरोट को भी भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में यह समझ नहीं आता है कि इन दोनों में से किसका सेवन करना ज्यादा अच्छा है। अगर आप भी ऐसी ही असमंजस में हैं तो आज सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि इनमें से किसका सेवन करना ज्यादा अच्छा रहेगा-

भीगे हुए बादाम के फायदे

almond

  • भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं-
  • बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं।
  • इनमें हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है
  • बादाम से आपको प्रोटीन कंटेंट भी मिलता है।
  • बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
  • जब बादाम को भिगाकर खाया जाता है तो इससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है। साथ ही साथ, इससे पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
  • बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए, वे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

भीगे हुए अखरोट के फायदे

walnut

  • भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं-
  • अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, इसलिए ये ब्रेन हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं।
  • भीगे हुए अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं।
  • अखरोट के सेवन से आपको प्रोटीन और फाइबर भी प्राप्त होता है।
  • अखरोट को भिगोकर खाने से उन्हें पचाना आसान हो जाता है।
  • ये कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करके हार्ट हेल्थ पर भी अच्छा असर डालते हैं।
  • भिगोने के दौरान अखरोट बहुत सारा पानी सोख लेते हैं, जिससे वे अधिक हाइड्रेटिंग हो जाते हैं।

किसका करें सेवन

soaked walnuts

अब सवाल यह उठता है कि भीगे हुए बादाम या भीगे हुए अखरोट में से किसका सेवन किया जाए। जहां बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होते है, जिसके कारण ब्रेन और हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इसलिए, आपको इन दोनों को ही अपनी डाइट में जगह देनी चाहिए। हालांकि, ध्यान रखें कि आप इन दोनों को मॉडरेशन में खाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP