Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

क्या बादाम और अखरोट के छिलके सच में जहरीले होते हैं?

अक्सर हम बादाम या अखरोट को रातभर भिगोकर इसका छिलका उतार कर खाते हैं? आखिर हम ऐसा क्यों करते हैं? क्या इसके छिलके जहरीले होते हैं।
Updated:- 2024-04-18, 10:33 IST
can we eat almonds with skin

बादाम और अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह दुनिया भर में खाए जाने वाले सबसे फेमस नट्स में से हैं। बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। इसके फायदे की बात करें तो इससे हृदय रोगों से बचाव होता है, दरअसल बादाम और अखरोट में पोटेशियम होता है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं वजन घटाने से लेकर याददाश्त बढ़ाने तक के लिए बादाम और अखरोट खाया जाता है।

आपने देखा होगा कि बादाम और अखरोट दोनों के ऊपर मोटे छिलके होते हैं। एक्सपर्ट, बादाम और अखरोट को रात भर भिगोकर और उनके छिलके उतारकर खाने की सलाह देते हैं। आखिर ऐसा करने के पीछे क्या कारण होता है? कुछ लोगों का तो मानना होता है कि इन छिलकों में जहरीले पदार्थ होते हैं। क्या सच में ऐसा होता है? क्या छिलके के साथ अखरोट या बादाम खाने से सेहत को नुकसान होता है? यह जानने के लिए हमने हेल्थ कोच और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत से बातचीत की। आइए जानते हैं उनका इस बारे में क्या कहना है।

क्या बादाम और अखरोट के छिलके सच में जहरीले होते हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

डॉक्टर प्रियंका सहरावत कहती हैं कि इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। दरअसल बादाम और अखरोट के छिलके में जहर नहीं बल्कि एक कंपाउंड होता है, जिसे हम फाइटिक एसिड के नाम से जानते हैं। यह कंपाउंड नट्स को एनवायरमेंट से होने वाले नुकसान से बचाता है। इंसान के लिए यह बिल्कुल भी टॉक्सिन की तरह एक्ट नहीं करता है। बादाम और अखरोट को भिगोकर खाने का मतलब बिल्कुल भी यह नहीं होता है कि वह जहरीले हैं,बस ये तरीका इसलिए अपनाया जाता है ताकी फाइटिक एसिड की मात्रा को कम किया जा सके और आपको नट्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

यह भी पढ़ें-पीरियड के बाद वेजाइना में होती है खुजली? छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

नट्स को बिना भिगोए खाने से क्या होता है?

almonds with peel

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप छिलके के साथ नट्स का सेवन करना चाहते हैं तो भी आप कर सकते हैं इसका कोई नुकसान नहीं है, हालांकि जो आपने अन्य फूड्स से विटामिन या मिनरल्स लिए हैं, ये उन्हें अवशोषित होने से रोकने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 image credit-Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।