Skin Care Tips: जानें चेहरे पर कैसे करें विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल

Vitamin E Capsule: त्वचा की देखभाल करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें क्रीम, फेस क्लींजर, टोनर और सीरम आदि शामिल हैं। विटामिन ई कैप्सूल शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इस कैप्सूल का इस्तेमाल त्वचा पर भी किया जा सकता है। विटामिन ई कैप्सूल त्वचा को ग्लोइंग बनाने से लेकर डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए फायदेमंद होता है।
चेहरे पर कैसे करें विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग? (What Is Vitamin E Capsule)
चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से पहले स्किन को अच्छे से क्लींज कर लें। चेहरे पर मौजूद मेकअप को साफ करना जरूरी है। वरना, स्किन में चीजें अच्छे से अब्जॉर्ब नहीं होगा।
- चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- फेस वॉश करने के बाद चेहरे को पोंछना न भूलें।
- अब विटामिन ई कैप्सूल में दो बूंद नारियल के तेल मिलाएं।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- उंगली के मदद से त्वचा की मसाज करें।
- इसे त्वचा में अच्छे से अब्जॉर्ब होने दें।
विटामिन ई कैप्सूल से कैसे बनाएं फेस मास्क? ( Benefits Of Using Vitamin E Capsule On Face)

- 2 चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें।
- करीब 30 मिनट बाद फेस क्लीन कर लें।
इसे भी पढ़ें: ऑयली त्वचा के लिए बेहद असरदार है विटामिन-ई, जानें इसके उपाय
चेहरे पर फेस सीरम क्यों लगाना चाहिए? (How To Make Face Serum)

फेस सीरम के उपयोग से त्वचा ग्लोइंग हो जाती है। इसके अलावा, त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए भी सीरम काम आता है। आप घर पर ही फेस सीरम बना सकती हैं-
- फेस सीरम बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल,2 चम्मच गुलाब जल में 2 विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- चेहरे को साफ करके यह सीरम लगाएं।
- चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें।
इसे भी पढ़ें: क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस सीरम, जानें तरीका
चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने के फायदे (Vitamin E Capsule For Skin Whitening)

- हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या होने पर आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। विटामिन ई कैप्सूल में विटामिन सी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। हाइपरपिगमेंटेशन शरीर में मेलानिन की कमी के कारण होता है। इसलिए आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए।
- एजिंग साइंस जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स हैं। खराब लाइफस्टाइल और स्किन केयर न करने की वजह से त्वचा पर झुर्रियां होने लगती हैं। झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप त्वचा पर विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कर सकती हैं। विटामिन ई में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, यह बल्ड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। इसके कारण त्वचा में कसाव आने लगता है।
- एक्ने की समस्या अब आम हो गई है। इसका कारण ऑयली स्किन और हार्मोन इंबैलेंस होना है। एक्ने को कम करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल फायदेमंद होता है।
- ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग किया जा सकता है।
- होंठों पर भी विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।
कब करें विटामिन ई का इस्तेमाल?
विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल दिन के बजाय रात को सोने से पहले करें। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन ई कैप्सूल थिक और ऑयली होता है। इसलिए इसे अब्जॉर्ब करने में समय लगता है। ऐसे में आपको रात को चेहरे पर इस कैप्सूल का उपयोग करना चाहिए, ताकि यह त्वचा में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।