मखाने को कमल के बीज या फॉक्स नट्स भी कहते हैं। ये न्यूटिएंट्स से भरपूर स्नैक है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ज्यादातर महिलाएं इसे व्रत के दौरान और कैल्शियम की कमी को पूरा करने और एनर्जी से भरपूर रहने के लिए खाती हैं।
लेकिन, किसी भी दूसरी चीज की तरह, अगर आप मखाना बहुत ज्यादा खाती हैं, तो इससे आपकी सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार के अनुसार, "मखाना सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।"
यह जानना जरूरी है कि किन-किन समस्याओं से परेशान महिलाओं को मखाना खाने से बचना चाहिए ताकि वे इसके नुकसान से बच सकें।
पेट की समस्याओं से परेशान महिलाएं
मखाने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन के लिए अच्छा है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा खाती हैं, तो ब्लोटिंग, कब्ज या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट की इन समस्याओं से बचने के लिए मखाना को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। साथ ही, अगर आपको पेट में गड़बड़ रहती है, तो आपको ज्यादा मखाने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
एलर्जी से परेशान महिलाएं
कुछ महिलाओं को मखाना खाने से एलर्जी हो सकती है, हालांकि ऐसा कम ही होता है। एलर्जी के लक्षणों में खुजली, सूजन या डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। अगर आपको मखाना खाने के बाद ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो इसे खाना बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें।
किडनी स्टोन का खतरा
मखाना में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। जिन महिलाओं को पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या रही है, उनमें ज्यादा मखाना खाने से यह समस्या फिर से हो सकती है। अगर आपको किडनी स्टोन की शिकायत है, तो मखाना को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से बात करें।
वजन बढ़ना
मखाने को अक्सर सेहतमंद स्नैक माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाती हैं, खासकर जब इसमें ज्यादा घी या मसाला मिला हो, तब आपका वजन बढ़ सकता है।
अगर आप अपने वजन को कंट्रोल रखना चाहती हैं, तो मखाना को बैलेंस में ही खाएं।
ब्लड शुगर में बढ़ोत्तरी
मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। अगर इसे बहुत ज्यादा मात्रा में और चीनी या किसी और मीठी चीजों के साथ खाया जाए, तो यह ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। इसलिए, जो महिलाएं डायबिटीज से परेशान हैं, उन्हें मखाना खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: वजन घटाने में कमाल करता है मखाना, जानिए एक्सपर्ट की राय
अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान है, तो आपको मखाने खाने से बचना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों