घर पर 2 तरीकों से बनाएं मखाने की नमकीन, मेहमान नाश्ते से ही भर लेंगे अपना पेट

जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो हम सबसे पहले उसके सामने नाश्ता परोसते हैं। नाश्ते में नमकीन, बिस्कुट, चाय, कॉफी आदि उनके सामने परोसा जाता है। लेकिन आजकल मार्केट से खरीदी हुई नमकीनों में इतना तेज मिर्च मसाला होता है कि मेहमान खा नहीं पाते। ऐसे में आप उनके सामने घर की बनी मखाने वाली नमकीन रख सकती हैं। ये ना केवल पौष्टिक है बल्कि इसे बेहद ही आसानी से बनाया जा सकता है। आप अपने घर पर रहकर 2 तरीकों से मखाने वाली नमकीन बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किन तरीकों से घर पर मखाने वाली नमकीन बनाएं। पढ़ते हैं आगे...
मखाना नमकीन पहला तरीका
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

मखाना - 50 ग्राम
रोस्टेड चना - 2 बड़ी चम्मच
मूंगफली - 2 बड़ी चम्मच
करी पत्ता - 1 डाली
मैगी मसाला - 1 बड़ी चम्मच
मक्खन - 2 बड़ी चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
मखाने वाले नमकीन कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप मखाने को भून लें। 10 मिनट भूनने के बाद जब मखाने का रंग बदल जाए तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
- अब आप उसी कढ़ाई में दो चम्मच, घी डालकर उसमें जीरा, चना, मूंगफली, करी पत्ता डालें और 2 मिनट तक भूनें।
- फिर आप साथ में मखाने डालें। साथ में जरूरी मसाले जैसे - हल्दी पाउडर, नमक, मैगी मसाला, अमचूर पाउडर आदि को मिला दें।
- अब 2 मिनट तक भूनने के बाद कढ़ाई को बंद कर दें। आपकी मखाना नमकीन तैयार है।
इसे भी पढ़ें - कैल्शियम से भरपूर मखाना-काजू सब्जी से खोलें अपना व्रत
दूसरा तरीका
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
-1757400719904.jpg)
स्वादानुसार - नमक
हरी मिर्च - 2-3
मखाना - 1 कप
कप तेल - 1/2
जीरा - 1/2 चम्मच
राई - - 1/2 चम्मच
कैसे बनाएं मखाना नमकीन?
- सबसे पहले आप कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें। अब राई और जीरे को चटकाएं।
- जब यह अच्छे से चटक जाए तो हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर को मिला लें और उसमें मखाने डालकर अच्छे से भून लें।
- 10 मिनट बाद जब मखाने भून जाए तो इसमें हरी मिर्च और नमक मिला दें। बता दें कि हरी मिर्च ऑप्शनल है।
- अब आप बने मिश्रण को एक बाउल में निकाल दें।
- अब आप उसी कढ़ाई में घी डालें। अब थोड़े से काजू, बारीक कटे हुए बादाम और पीनट यानी मूंगफली को डाल दें।
- मूंगफली को बिना छिल्के डालें। अब अच्छे से भून लें। जब तीनों का कलर थोड़ा सा बदलने लग जाए तो उन्हें कटोरी में निकाल कर उसे मखाने वाले मिश्रण में मिक्स कर लें।
- आप चाहें तो इसमें थोड़े से मुरमुरे भी मिक्स कर सकते हैं। मुरमुरे सेहत के लिए अच्छे हैं लेकिन यहां ऑप्शनल है। आपकी नमकीन तैयार है।
इसे भी पढ़ें - Utsav Recipes: काजू मखाना की स्पेशल सब्जी बनाना सीखें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।