herzindagi
should we drink milk first or eat banana

केले और दूध को एक साथ लेना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग केले को दूध में मिलाकर, बनाना शेक बनाकर पीते हैं और इसे हेल्दी मानते हैं लेकिन क्या यह वाकई हेल्दी है? इस बारे में एक्सपर्ट की राय जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 15:12 IST

केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, दूध में मौजूद न्यूट्रिशन्स के कारण, इसे सम्पूर्ण आहार माना जाता है। केले में मौजूद विटामिन्स, आयरन और फाइबर के कारण इसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यह शरीर में मौजूद कई तरह की कमियों को भी दूर करता है। वहीं, दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आज के समय में फ्रूट शेक या स्मूदीज काफी चलन में है। ऐसे में बनाना शेक को काफी लोग नाश्ते में पीना पसंद करते हैं।  लेकिन क्या वाकई केले और दूध को साथ लेना एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है या फिर नहीं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हमें डाइटीशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका गोयल सर्टिफाइड डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

केले और दूध को साथ लेना कितना सही?

eating banana with milk healthy

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी बनाना शेक से करती हैं, या फिर केले और दूध को साथ लेना हेल्दी ऑप्शन मानती हैं तो आपको एक्सपर्ट की राय जरूर जाननी चाहिए। केले में नेचुरल मिठास पाई जाती है और यह काफी क्रीमी होता है। वहीं, दूध में जरूर न्यूट्रिशन्स भरपूर होते हैं। ऐसे में इन दोनों को साथ मिलाकर स्मूदी बनाना काफी लोग पसंद करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो पोस्ट-वर्कआउट (वर्कआउट के वक्त गलतियां) यह ड्रिंक अच्छी होती है। अगर आप इन दोनों को साथ में लेते हैं, तो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स का इनटेक बढ़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप केले को दूध के साथ लेती हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, केले और दूध को अगर आप साथ लेती हैं तो यह पेट में मौजूद अग्नि को बुझा सकती है जो डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए जिम्मेदार होती है। इस अग्नि के बुझने से डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है और खाना हजम होने में मु्श्किल हो सकती है। आयुर्वेद में इस फूड कॉम्बिनेशन को टॉक्सिक माना जाता है। फलों और लिक्विड को एक साथ लेने की आयुर्वेद में मनाही है। इससे शरीर के और फंक्शन्स पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार क्या सेहत के लिए अच्छी होती हैं स्मूदीज?

यह है सही तरीका

how to take banana and milk together

केले और दूध को अलग-अलग लेना ही बेहतर माना जाता है। दोनों को अलग-अलग लेना ही सही है। केले और दूध को एक साथ लेने के बजाय, इनके बीच में कुछ अंतर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- दूध के साथ भूलकर भी इन चीजों का न करें सेवन, बिगड़ सकती है तबियत

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।