रोजाना 1 केले को काली मिर्च के साथ खाने से क्या होता है?

हमारी रसोई में मौजूद फल, सब्जियां, मसाले और मेवे गुणों का खजाना होते हैं। इन्हें खाने से न केवल शरीर को ताकत और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, बल्कि बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप हमारी रसोई में मौजूद चीजों को सही तरीके, समय और कॉम्बिनेशन के साथ खाना शुरू कर देंगी, तो सेहतमंद रहना बहुच आसान हो जाएगा। बात अगर केले और काली मिर्च करें, तो ये दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। केला जहां गट हेल्थ को सुधारता है, शरीर को ताकत देता है और खून की कमी दूर करता है वहीं, काली मिर्च में आयुर्वेद में औषधि माना गया है। अगर आप रोजाना 1 केले को काली मिर्च के साथ खाएंगी तो क्या होगा, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।
रोजाना 1 केले को काली मिर्च के साथ खाने से क्या होता है?
- केला, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी से भरपूर होता है। इससे कब्ज दूर होती है, शरीर को ताकत मिलती है, बीपी कंट्रोल में रहता है और गट हेल्थ दुरुस्त होती है। यह खून की कमी दूर करने और मूड को सुधारने में भी मदद करता है।
- काली मिर्च को स्पाइस क्वीन कहा जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, वजन कम होता है, सर्दी-खांसी में राहत मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

- केले को काली मिर्च के साथ खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। केले का फाइबर और काली मिर्च का पिपेरिन मिलकर पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इससे खाना जल्दी पचता है और गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
- केले का घुलनशील फाइबर आंतों को साफ करता है। वहीं, काली मिर्च पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है। अगर आप रोजाना 1 केले को काली मिर्च छिड़ककर खाएंगी, तो इससे गट हेल्थ बेहतर होगी।
- केले में विटामिन-सी होता है और काली मिर्च, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। जब आप इन दोनों चीजों को साथ में लेती हैं, तो इम्यूनिटी बेहतर होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

- केले में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। वहीं, काली मिर्च मेटाबॉलिज्म तेज करती है। दोनों को साथ में लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- केले में पोटैशियम होता है और यह बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है और काली मिर्च ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। इन दोनों चीजों को साथ में लेने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?
रोजाना 1 केले को काली मिर्च के साथ खाने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।