कमजोरी महसूस होती है...नींद नहीं आती...पाचन खराब रहता है या हर दूसरे दिन सर्दी-जुकाम हो जाता है, अगर हम आपसे कहें कि इन सभी दिक्कतों का हल आपकी रसोई में ही छिपा है, तो आप हैरान मत होना क्योंकि यह बिल्कुल सही है। हमारी रसोई में औषधीय गुणों से भरपूर कई चीजें मौजूद हैं। कई मसाले, हर्ब्स, सीड्स और सूख मेवे अलग-अलग तरीकों से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। मखाने और जायफल दोनों को ही आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना गया है। सेहत को सुधारने, शरीर को ताकत देने और अच्छी नींद लाने समेत कई चीजों में इनसे फायदा होता है। क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक सोते समय दूध में मखाना और जायफल मिलाकर पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।
14 दिनों तक सोते समय दूध में मखाना और जायफल मिलाकर पीने से क्या होता है?
- मखाने में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। इससे बीपी कंट्रोल होता है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
- अगर आप दूध में मखाना डालकर पीती हैं, तो इससे पाचन दुरुस्त होता है, शरीर में ताकत आती है और अच्छी नींद आती है।
- मखाने में फाइबर, प्रोटीन और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। वहीं, दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी होता है। ऐसे में जब दूध में आप मखाने उबालकर पीती हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है।
यह भी पढ़ें-14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?
- अगर आपको अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है, तो यह दूध आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जायफल दिमाग को शांत करता है। इसमें प्राकृतिक रूप से अच्छी नींद लाने वाले गुण पाए जाते हैं। यह दिमाग को शांत करता है और नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। लगातार 14 दिन तक पीने से नींद न आने की दिक्कत में आराम मिलता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि दूध में मखाना और जायफल उबालकर पीने से स्ट्रेस और दिमाग की थकान दूर होती है। इसमें मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को रिलैक्स करते हैं।
- ये दोनों ही चीजें एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 14 दिनों तक लगातार इस दूध को पीती हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- यह दूध डाइजेशन को बेहतर बनाने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।
- आपको 1 गिलास दूध में मुट्ठी भर भुने हुए मखाने, एक चुटकी जायफल पाउडर और गुड़ मिलाना है। इसे कुछ अच्छे से उबालें और इसे सोने से पहले पिएं। ऐसा कुछ हफ्तों तक करने से आपको शरीर में बदलाव महसूस हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 15 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में अजवाइन और नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?
14 दिनों तक सोते समय दूध में मखाना और जायफल मिलाकर पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों