हर महीने क्यों बदलना चाहिए कुकिंग ऑयल? जानिए यहां

अगर आप सच में खुद को सेहतमंद रखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको हर महीने अपना कुकिंग ऑयल जरूर बदलना चाहिए। इससे आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं।
Updated:- 2025-04-12, 11:57 IST
Benefits of Changing Cooking Oil,

यह तो हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए घर का खाना बेहद जरूरी होता है। लेकिन घर का खाना बनाते समय आप किस तेल का इस्तेमाल करते हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। अमूमन यह देखने में आता है कि हम सभी एक बार जिस कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, सालों साल उसी कुकिंग ऑयल को अपने खाने का हिस्सा बनाए रखते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से अपने खाना पकाने के तेल को बदलना वास्तव में आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर हो सकता है। दरअसल, हर समय एक ही तेल का इस्तेमाल करने से ज़रूरी वसा का असंतुलन हो सकता है। कुछ तेल ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं, जबकि अन्य में ओमेगा-6 अधिक होता है, जो अधिक मात्रा में लेने से सूजन की शिकायत हो सकती है। साथ ही, अलग-अलग तेलों के अलग-अलग स्मोक पॉइंट होते हैं, जिसका मतलब है कि कुछ तलने के लिए बेहतर होते हैं, जबकि अन्य सलाद या सॉटे करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि आपको हर महीने अपना कुकिंग ऑयल क्यों बदलना चाहिए-

मिलते हैं संतुलित पोषक तत्व

good food

हर महीने कुकिंग ऑयल को बदलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे आपको संतुलित तरीके से पोषक तत्व मिलते हैं। दरअसल, हर कुकिंग ऑयल में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। कुछ तेलों में ओमेगा-3 ज्यादा होता है, जबकि कुछ में ओमेगा-6 अधिक होता है। ऐसे में अगर आप सिर्फ एक ही तरह का तेल इस्तेमाल करेंगे, तो जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वहीं, तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करने से आपको गुड फैट्स, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट का सही मिश्रण मिलता है।

ये भी पढ़ें:कुकिंग ऑयल को आप भी करते हैं Reheat ? जान लें नुकसान

डाइजेस्टिव हेल्थ होती है बेहतर

expert

जब आप अलग-अलग तेलों को अपने खाने का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ पर काफी अच्छा असर पड़ता है। जहां नारियल तेल डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। समय-समय पर तेल बदलने से डाइजेशन सिस्टम सही तरीके से काम करता है और इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

बीमारियों का रिस्क होता है कम

healthy oil

जब आप लंबे समस तक किसी एक कुकिंग ऑयल को अपने खाने का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और ऐसे में बीमारियां होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। हो सकता है कि इससे आपको जोड़ों में दर्द, स्किन से जुड़ी समस्याएं या इम्युनिटी कमजोर होने की शिकायत हो। वहीं, समय-समय पर तेल बदलने से शरीर को जरूरी फैटी एसिड का सही मिश्रण मिलता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट हैं तो इन कुकिंग ऑयल्स में बनाएं खाना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।