व्यंजन को टेस्टी बनाने में सिर्फ मसालों का ही हाथ नहीं होता है बल्कि कुकिंग करने के लिए आप किस ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं, वो भी बहुत मायने रखता है। अगर व्यंजन के लिए सही ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो भोजन का टेस्ट भी बिगड़ जाता है और कई बार सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑयल्स का सही चुनाव करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।
ऐसे में अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि कुकिंग के लिए बेस्ट ऑयल क्या-क्या हो सकते हैं तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपके पास इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं हो। ऐसे में अगर आप सही कुकिंग ऑयल्स का चुनाव करना चाहती हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी कुछ बेहतरीन कुकिंग ऑयल्स और उसके फायदे के बारे में जानकारी देने जा रही हैं। तो आइए जानते हैं।
सरसों का तेल
लगभग हर भारतीय घर में खाना बनाने के लिए सरसों का तेल ही इस्तेमाल किया जाता है। आपके भी घर में सरसों का तेल ज़रूर इस्तेमाल होता होगा। ऐसे में डॉक्टर राधामोनी का कहना है कि खाने के लिए सरसों का तेल उपयोग करना बेस्ट है। यह डाइजेशन के साथ-साथ सर्कुलेशन में मदद करता है। इसके अलावा वो कहती हैं कि सरसों का तेल स्किन के लिए भी बेस्ट साबित हो सकता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में सरसों के तेल को पहले नंबर पर नहीं बल्कि, चौथे नंबर पर रखा है।
इसे भी पढ़ें:वसंत ऋतु में रहना है हेल्दी तो करें इन स्पेशल चीजों की शॉपिंग
घी का इस्तेमाल
अगर देखा जाए तो घी भी एक तेल का ही रूप है जिसकी मदद से एक नहीं बल्कि कई भोजन तैयार किए जातें हैं। सर्दियों के मौसम में तो लगभग हर घर में घी का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी-खांसी आदि कई बीमारियों में आज भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। रेखा राधामोनी का कहना है कि घी का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में और नियम के अनुसार सेवन करने से एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, मोटापे से बचने के लिए अधिक घी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पोस्ट में घी को तीसरे नंबर पर रखा है।
नारियल का तेल
शायद हम और आप नारियल का तेल भोजन में इस्तेमाल करने से घबड़ाते हो लेकिन दक्षिण-भारत में ऐसे करोड़ों लोग है जो हर दिन भोजन बनाने के लिए नारियल का तेल ही इस्तेमाल करते हैं। खैर, डॉ. रेखा राधामोनी का कहना है कि पित्त को शांत करने के लिए यह एक बेस्ट ऑयल हो सकता है। इसके अलावा गैस से सम्बंधित परेशानी को भी दूर करने के लिए नारियल का तेल एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। पाचन तंत्र के लिए भी सही हो सकता है हालांकि, मोटापा से परेशान लोगों को शामिल करने से वो माना करती हैं। आपको बता दें कि उन्होंने इस तेल को अपनी पोस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है।
इसे भी पढ़ें:त्रिफला चूर्ण सेवन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें
तिल का तेल
इस लिस्ट में पहले नंबर पर है तिल का तेल। जी हां, डॉक्टर राधामोनी के अनुसार भोजन के लिए तिल का तेल इस्तेमाल करना कई मायने में फायदेमंद साबित हो सकता है अगर सही और उचित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो। उनके अनुसार वजन कम करने वाली महिलाओं के लिए तिल का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। उनके अनुसार कफ और कोल्ड में भी तिल का तेल सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
नोट: आपको बता दें कि ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों