चाय नहीं इस लाल जूस से कीजिए दिन की शुरुआत, कुछ हफ्तों में शरीर में महसूस होंगे ये 10 अंतर

अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। हमें लगता है कि इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन, असल में खाली पेट चाय पीना शरीर को नुकसान पहुंचाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप चाय की जगह इस हेल्दी ड्रिंक से दिन की शुरुआत करेंगी, तो आपको कुछ हफ्तों में शरीर में ये 10 बदलाव महसूस हो सकते हैं।
image
image

अगर आप रोजाना खाली पेट चाय पीती हैं, तो अंदर ही अंदर आपका शरीर खोखला हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से बहुत नुकसान होते हैं और खासकर, महिलाओं के लिए यह बहुत नुकसानदेह हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप चाय की जगह इस हेल्दी ड्रिंक से दिन की शुरुआत करेंगी, तो आपको कुछ हफ्तों में शरीर में ये 10 बदलाव महसूस हो सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से वजन कम करने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

इस हेल्दी ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह के समय यह ड्रिंक पीने से आपको ताकत मिलेगी। इससे दिनभर आपको फ्रेश महसूस होगा और स्टैमिना भी बेहतर होगा।
  • आंवला, विटामिन-सी से भरपूर होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है। यह डाइजेशन में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • आंवला, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और हड्डियों को मजबूती देता है।
  • चुकंदर स्टैमिना को सुधारता है, यह शरीर में खून की कमी दूर करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। जिन महिलाओं को एनीमिया है, खासकर उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है।
  • यह शरीर को एनर्जी देता है। चुकंदर लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
  • सेब इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह हार्ट हेल्थ और डायबिटीज के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है।
  • अदरक, इंफ्लेमेशन को कम करती है, डाइजेशन को सुधारती है और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस ड्रिंक को रोजाना पीने से वजन कम हो सकता है, डाइजेशन में सुधार होता है, हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है, शरीर डिटॉक्स होता है, खून की कमी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

शरीर को ताकत देने के लिए खाली पेट पिएं यह ड्रिंक

chukandar juice for glowing skin

सामग्री

  • आंवला-1
  • चुकंदर- आधा
  • सेब- 1
  • गाजर- आधी
  • अदरक- आधा इंच

विधि

  • सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें।
  • इसे हफ्ते में 2-3 बार पिएं।
  • इसे बिना छाने पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट अदरक का 1 टुकड़ा चबाने से क्‍या होता है? फायदे और नुकसान कर देंगे हैरान

दिन की शुरुआत इस जूस से करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP