सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है शरीर का डिटॉक्स होना, इन आसान तरीकों की लें मदद

हमारे शरीर में कई वजहों से टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से हमारी सेहत पर बुरा असर होता है। किडनी और लिवर हमारे शरीर को साफ करके, शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। लेकिन, जब शरीर में इन टॉक्सिन्स का लेवल बढ़ने लगता है और बॉडी खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाती है, तो इसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है। शरीर में जमा यह टॉक्सिन्स कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं। दरअसल, पर्यावरण और जो भी खाना हम खाते हैं, उसकी वजह से शरीर में कुछ टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। शरीर का समय-समय पर खुद को डिटॉक्स करना जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए कुछ आसान तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन आसान तरीकों की लें मदद ( How to remove toxins from body naturally?)

- शरीर को डिटॉक्स करने में डाइट की अहम भूमिका है। अगर आप बॉडी को टॉक्सिन फ्री रखना चाहती हैं, तो प्रोटीन रिच डाइट लें।
- रोजाना कम से कम 35-40 मिनट वॉकिंग, रनिंग या कोई और फिजिकल एक्टिविटी करें। इससे बॉडी से पसीना बाहर निकलता है और शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है।
- रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। पानी पीने से भी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- डीप ब्रीदिंग को रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ने में मदद मिलती है। आप योग और प्राणायाम को भी रूटीन का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करेगा यह जूस

- खान-पान इस तरह का लें कि आपका पेट रोजाना खुलकर साफ हो और कब्ज न रहे। डाइट में प्रोबायोटिक्स जैसे छाछ, दही और फर्मेंटेंड फूड्स को शामिल करें।
- फल और सब्जियां गट को हेल्दी रखती हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
- अच्छी नींद लेना भी शरीर को डिटॉक्स करने और सेहतमंद रहने के लिए, जरूरी है। इसलिए, रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
यह भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह हेल्दी टिक्की
शरीर को डिटॉक्स करने में ये तरीके मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।