Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है 1 चम्मच घी, ऐसे करें डाइट में शामिल

&nbsp; डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें आजकल काफी आम हो गई हैं। ऐसे में 1 चम्मच घी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-05, 19:57 IST
Does ghee improve digestion

गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली का सबसे पहले असर हमारे डाइजेशन पर ही होता है। इसके कारण, डाइजेशन खराब होने लगता है। पाचन खराब होने पर कई अन्य बीमारियां भी हमें घेरने लगती हैं। हेल्दी रहने के लिए पाचन का सही होना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, सही पाचन, सेहतमंद रहने की कुंजी है। अगर पाचन सही नहीं है, तो इसका असर आपके पूरे स्वास्थ्य पर होता है। डाइजेशन दुरुस्त करने के लिए, आयुर्वेद में कुछ चीजों को अमृत बताया गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप खान-पान में सही चीजों को शामिल करेंगी और इन्हें सही समय पर खाएंगी, तो इससे पाचन सुधरेगा। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में 1 चम्मच घी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें 1 चम्मच घी (How to use ghee to clean your stomach)

ghee for digestion

  • आयुर्वेद के अनुसार, घी डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को कम कर सकता है। इसके लिए आपको शुध्द घी का सेवन करना होगा।
  • घी खाने से जठराग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर तेज होती है। खाने को पचाने के लिए डाइजेस्टिव फायर का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है।
  • आयुर्वेद में इसे बहुत जरूरी माना गया है। यह खाने को पचाकर एनर्जी में बदलने में मदद करती है।
  • अगर जठराग्नि कमजोर है, तो खाना ठीक तरह से नहीं पचता है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।

ghee for enersy

  • घी में ब्यूरिटिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है और इससे कब्ज दूर होती है।
  • रात को सोते समय दूध या गुनगुने पानी के साथ, एक चम्मच घी लेने से पेट आसानी से साफ होता है।
  • सुबह खाली 1 चम्मच पेट घी खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है। इससे लुब्रिकेशन होता है और एसिडिटी दूर होती है।
  • इससे पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही, शरीर में ताकत भी बनी रहती है।
  • आप खाने के बाद 1 चम्मच घी और गुड़ भी खा सकती हैं। यह भी खाने को पचाने में मदद करता है। 

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्‍मच ये चीज रोजाना खाएं, दिखेंगी उम्र से 10 साल जवां

 

घी को एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।