हमारे पाचन और स्किन का सीधा संबंध है। डाइजेशन खराब होने पर इसका सीधा असर हमारे चेहरे पर नजर आता है। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं और इसकी वजह से चेहरे पर एक्ने आ जाते हैं और चेहरा अपनी चमक खाने लगता है। ग्लोइंग स्किन और गट को हेल्दी बनाने में एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
ग्लोइंग स्किन और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है यह ड्रिंक
- एक्सफर्ट का कहना है कि इससे एक्ने और पिंपल्स दूर होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करती है, ब्लोटिंग और पफीनेस को कम करते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है और डाइजेशन सुधरता है।
- सौंफ के बीज पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन को सुधारते हैं। इनसे डाइजेशन दुरुस्त होता है, गट हेल्दी रहता है, पेट साफ होता है और चेहरे पर भी ग्लो आता है।
- सौंफ के बीज, शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। इनसे चेहरे पर ग्लो आता है और शरीर में जमी गंदगी भी बाहर निकलती है।
- सौंफ के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मुंहासों को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं।
- अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इनसे स्किन चमकदार बनती है और एक्ने कम होते हैं। पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने, डाइजेशन को सुधारने और स्किन की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।
- जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने और स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
डाइजेशन सुधारने और चेहरे पर निखार लाने के लिए घर पर बनाएं यह डिटॉक्स ड्रिंक
सामग्री
- सौंफ- 1 टीस्पून
- जीरा- 1 टीस्पून
- अजवाइन- 1 टीस्पून
- पानी- 2 गिलास
- काला नमक- 1 चुटकी
विधि
- सभी चीजों को पानी में मिलाएं।
- इससे उबालें और फिर 10 मिनट तक धीमी आंच पर रहने दें।
- इसे छान लें और इसमें काला नमक मिलाकर रात को गुनगुना ही पिएं।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार, घर पर बनाएं नानी मां का यह सालों पुराना उबटन
गट को हेल्दी रखकर चेहरे पर निखार लाने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों