herzindagi
image

चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार, घर पर बनाएं नानी मां का यह सालों पुराना उबटन

चेहरे को चमकदार बनाने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। घर में मौजूद सामान से आप इस उबटन को बना सकती हैं। इससे टैनिंग भी दूर होगी और चेहरे पर निखार आएगा।
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 19:55 IST

बेदाग और चमकदार चेहरा पाने के लि्ए महिलाएं कई जतन करती हैं। कई कारणों के चलते, चेहरा अपना निखार खोने लगता है और एक्ने व दाग-धब्बे हमें परेशान करने लगते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए, अक्सर महिलाएं पार्लर से महंगे ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। इससे चेहरे पर कुछ देर के लिए निखार आ जाता है। लेकिन, असल में यह लंबे समय तक चेहरे की चमक को बरकरार नहीं रख पाते हैं। वहीं, कई बार इन केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से उल्टा चेहरे पर खराब असर होता है। अगर लाख कोशिशों के बाद आपका चेहरे पर भी नूर नहीं आ रहा है, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। नानी मां का बताया यह उबटन, टैनिंग को दूर करने और चेहरे पर निखार लाने में आपकी मदद कर सकता है।

टैनिंग दूर करने चेहरे का नूर वापिस लाएगा यह उबटन

glowing skin face pack

  • गेहूं के आटे में पाए जाने वाले गुण, चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करते हैं। इससे टैनिंग दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।
  • यह आटा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। इससे पोर्स में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है।
  • गेहूं का आटा एक्ने या पिगमेंटेशन से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को भी दूर करता है।
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
  • यह उबटन, चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और दाग-धब्बों को कम करता है।
  • हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन को अंदर से पोषण देती हैं और डलनेस को कम करती है।
  • घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे और रूखापन दूर होता है और स्किन डीप क्लीन होती है।
  • चेहरे पर निखार लाने में भी घी मदद कर सकता है।
  • दूध में लैक्टिक एसिड होता है। यह त्वचा को डीप क्लीन करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।

यह भी पढ़ें- चेहरे के नूर के आगे चांद भी पड़ जाएगा फीका, रोज लगाएं घर पर बना यह उबटन

चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा यह नुस्खा

homemade ubtan for skin

सामग्री

  • आटा- 4 बड़े चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • घी- 1 चम्मच
  • दूध- 4 टेबलस्पून

विधि

  • सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे एक मुलायम आटे की तरह बना लें।
  • आप दूध की मात्रा कम या ज्यादा कर सकती हैं।
  • इससे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें।
  • ऐसा आपको 5-10 मिनट तक करना है।
  • इससे टैनिंग दूर होगी, दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे पर निखार आएगा।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

त्वचा को बेदाग और निखरी हुई बनाने में नानी मां का यह उबटन मदद कर सकता है। अगर आपको बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने का यह हेयर मास्क पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।