गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त

हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए, डाइजेशन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। हम जो भी खाते हैं, हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम, उसके न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब करने, वेस्ट को बाहर निकलने और एनर्जी में तोड़ने का काम करता है, ताकि शरीर को ताकत और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सकें। अगर डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरह से काम नहीं कर रहा है, गट हेल्थ सही नहीं है, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और तनाव समेत कई कारणों के चलते, डाइजेशन पर बुरा असर होता है। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम जटिल होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम में आंतों का अहम रोल है। आंते सिर्फ शरीर में खाना पचाने के काम में ही सहायक नहीं है, बल्कि ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालती हैं। ऐसे में अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, तो डाइजेशन खराब रहेगा और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगेंगे। गट हेल्थ को सही रखने में कई फूड्स मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 10 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 सुपरफूड्स

- गट हेल्थ के लिए पपीता बेहद फायदेमंद है। इसमें पपेन डाइजेस्टिव एंजाइम होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और कब्ज दूर होती है।
- सौंफ के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और ब्लोटिंग कम होती है।
- काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। यह बाउल मूवमेंट को सही करती है और गट हेल्थ में सुधार करती है।
- घी में ब्यूरेटिक एसिड होता है। यह गट लाइनिंग को पोषण देता है और डाइजेशन में सुधार करता है। इसमें मौजूद लैक्सेटिव गुण कब्ज भी दूर करते हैं।
- छाछ एक नेचुरल प्रोबायोटिक है। यह गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बुरी होती है ये चीजें, आज ही छोड़ें

- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को आराम देती है और गैस और ब्लोटिंग को कम करती है।
- फर्मेंटेड फूड्स में भी प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये गट फ्लोरा में सुधार करते हैं और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
- चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। ये कब्ज को दूर करते हैं और डाइजेशन में सुधार करते हैं।
- फाइबर से भरपूर साबुत अनाज भी गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं, बाउल मूवमेंट को सुधारते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।
- हल्दी और जीरे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को सुधारते हैं। ये गट को हेल्दी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय
गट हेल्थ के लिए ये फूड्स फायदेमंद हैं। इनसे डाइजेशन दुरुस्त होता है और गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।