Google Year in Search 2023: कोरोना के बाद से ही लोग अपनी हेल्थ के प्रति काफी कॉन्शियस हो गए हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने हेल्दी डाइट की तरफ रुख किया है। वजन घटाने से लेकर ओवरऑल हेल्थ को सही बनाए रखने में डाइट का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में आज हम आपको उन न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानकारी देंगे जो साल 2023 में लोगों की टॉप लिस्ट में रही है। आइए जानते हैं उन न्यूट्रिएंट्स के बारे में जिन पर लोगों ने खूब भरोसा दिखाया और जिसे यकीनन आपको भी हेल्दी रहने के लिए ट्राई करना चाहिए।
प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन (Plant Based Nutrition)
प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन, इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें वो फूड्स शामिल होते हैं जिन्हें पौधों से प्राप्त किया जाता है। इस डाइट में फल, सब्जियां, अनाज, दाल सीड्स नट्स को शामिल किया जाता है। इसमें मांस, मछली, चिकन या किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड शामिल नहीं होते हैं। साल 2023 में हेल्दी रहने के लिए प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन का ट्रेंड खूब दिखाई दिया। आईए जानते हैं इससे क्या क्या फायदे होते हैं।
प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन के फायदे
- वेट लॉस के लिए प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन को फॉलो किया जाता है।
- पौधे आधारित आहार खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है। इससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
- इससे आप भोजन से पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
- इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकता है।
- प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा स्ट्रोक, डायबिटीज, मेंटल हेल्थ इलनेस का खतरा कम होता है।
- प्लांट बेस्ड डाइट में प्रोटीन का अच्छा अमाउंट पाया जाता है। प्रोटीन मसल सेल्स के ग्रंथ के लिए जरूरी है।
फंक्शनल फूड्स (Functional foods )
साल 2023 में फंक्शनल फूड ने हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। फंक्शनल फूड बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं और यह कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभों से जुड़े होते हैं यह बीमारी से रक्षा कर सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी को रोक सकते हैं। उचित वृद्धि और विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। इस डाइट में रसभरी, क्रैनबेरी, ब्लूबेरी, संतरे, पपीता, बेल मिर्च, ब्रोकोली, ब्रुसेल स्प्राउट्स, शकरकंद, गाजर शामिल होते हैं।
फंक्शनल फूड को आमतौर पर दो कैटेगरी में बांटा जाता है। एक पारंपरिक और दूसरा संशोधित। पारंपरिक खाद्य पदार्थ नेचुरल होल ग्रेन इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और हार्ट हेल्दी फैट्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं संशोधित खाद्य पदार्थों में विटामिन, मिनरल के साथ ही प्रोबायोटिक्स (क्या होता है प्रोबायोटिक्स) और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
यह भी पढ़ें-Google Year in Search 2023: PCOS के लिए इस साल ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई
फंक्शनल फूड के फायदे
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड, लाइकोपीन, एंथोसाइनिन और पॉलीफेनॉल प्रदान करते हैं। यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ते हैं।
- सूजन को काम करते हैं। रोग की रोकथाम में मदद करते हैं। जैसे हृदय रोग, तंत्रिका संबंधी रोग, डिप्रेशन
- गट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
- इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते है।
- दिमाग को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करता है।(ऐसे रखें मेंटल हेल्थ का ख्याल)
- कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को संतुलित करने के साथ-साथ दिल की धड़कन को भी नियंत्रित करता है।
- हड्डियों के निर्माण और रखरखाव में मदद करता है।
- ब्लड शुगर लेवल के स्तर को प्रबंधित करता है
- वजन घटाने में मदद करता है।
वीगन फूड्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों