Google Year in Search 2023: PCOS के लिए इस साल ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई

PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से आजकल काफी महिलाएं परेशान हैं। यह एक प्रकार का हार्मोनल डिसऑर्डर है। पीसीओडी में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठे हो जाती हैं। ये गांठे शरीर में हार्मोल अंसतुलन की वजह बनती हैं। इसके चलते पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, चेहरे पर अनचाहे बाल नजर आते हैं, वजन पर असर होता है और महिलाओं की फर्टिलिटी भी प्रभावित तो होती है। इसे मैनेज करने में डाइट और लाइफस्टाइल की अहम भूमिका है। जहां सही डाइट और नियमित दिनचर्या इस कंडीशन में काफी हद तक मदद कर सकती है।
वहीं, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली इसके लक्षणों को और खराब कर सकती है। PCOS के लक्षणों को कम करने के लिए वजन का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, पूरी नींद लेना, स्ट्रेस से दूर रहना और एक हेल्दी रूटीन सेट करना भी जरूरी है। 2023 में PCOS के लिए किन डाइट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, चलिए आपको बताते हैं।
Low Glycemic Index (GI) Diet (लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट)

- PCOS में वजन को मेंटेन रखने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने पर काफी जोर दिया जाता है।
- ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में यह डाइट काफी अच्छी मानी जाती है।
- PCOS में वेट लॉस के साथ जरूरी न्यूट्रिएंट्स शरीर तक पहुंच सकें, इस बात का इस डाइट में विशेष ख्याल रखा जाता है।
- हम जो भी खाना खाते हैं, वो हमारे ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी बढ़ाता है, GI को इसी तरह मापा जाता है।
- हम जो भी आहार लेते हैं, उनमें से कुछ फूड आइटम्स ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा देते हैं। इनमें ब्रेड, प्रोसेस्ड फूड्स और चीनी जैसे चीजें शामिल हैं।
- इन चीजों को पीसीओएस में खाने की मनाही है और लो जीआई डाइट में इन चीजों को दूर रखा जाता है।
- ग्लाइसेमिक इंडेक्स ये ये पता लगता है कि हम जो भी भोजन ले रहे हैं, उसमें पाया जाने वाला कार्ब्स कितने वक्त में ग्लूकोज में बदल रहा है।
- जो फूड आइटम्स देरी से पचते हैं, वे ब्लड शुगर लेवल पर एकदम से असर नहीं डालते हैं और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।
- जिस खाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स जितना कम होगा, वह ब्लड शुगर पर उतना ही कम असर डालेगा।
- यह डाइट 2023 में पीसीओएस के लिए काफी चलन में रही।
- अंडे, हरी सब्जियां, फल और लो डेयरी फूड आइटम्स को इस डाइट में शामिल किया जाता है।
- इस डाइट में ग्रीन टी लेने की सलाह दी जाती है। ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसमे कैलोरी कम होती हैं। जिसकी वजह से वेट लॉस प्रोसेस तेज होता है।
- दालें, सेब, सेब, स्ट्रॉबेरी, खुमानी और आलूबुखारे जैसे फल इस डाइट में होते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet)
- PCOS (PCOS के लिए आयुर्वेदिक टिप्स) के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट भी 2023 में काफी चलन में रही।
- इस डाइट में ज्यादातर प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल किया जाता है।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है, तो इंफ्लेमेशन कम होने लगता है।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स में ओमेगा-3 रिच फूड्स, नट्स, सीड्स, फिश और लीन प्रोटीन को शामिल किया जाता है।
- एल्कोहल और प्रोसेस्ड फूड्स को इस डाइट में अवॉइड किया जाता है।
- इस डाइट में पॉलीफेनॉल और एंटीइन्फ्लेमेटरी रिच फूड्स को शामिल किया जाता है, जो इंफ्लेमेशन से बचाते हैं।
- व्हाइड ब्रेड, प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजों को खाने की इस डाइट में मनाही होती है।
- ये चीजें मोटापे को बढ़ाती हैं, इंफ्लेमेशन पर असर करती हैं और पीसीओएस के लक्षणों को भी खराब करती हैं।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर करती है।
यह भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल वजन कम करने के लिए ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई
डैश डाइट (Dash Diet)

- डैश डाइट भी पीसीओएस के लिए अच्छी होती है।
- यह बीपी को मैनेज करने में भी कारगर है।
- यह डाइट वेट लॉस के साथ हेल्दी लाइफ के लिए भी जरूरी है।
- इस डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल किया जाता है, जिनमें सोडियम बिल्कुल न हो या फिर न के बराबर हो।
- हाई कैलोरी और सोडियम वाली चीजों को छोड़कर बाकी एनिमल औ प्लांट बेस्ड फूड्स को इस डाइट में शामिल किया जाता है।
- साबुत अनाज, फल, सब्जिया, ड्राई फ्रूड्स, दही, पनीर और नॉनवेज इस डाइट का हिस्सा हैं।
- सोडियम और फैट को कंट्रोल कर इस डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल किया जाता है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- पीसीओएस में खासतौर से प्रोसेस्ड फूड्स और अधिक मीठे व नमक से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।
- पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम रिच फूड्स इस डाइट का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- 2023 में HZ पर खाने की इन हेल्दी चीजों को किया गया सबसे ज्यादा पसंद, सेहतमंद रहने के लिए आप भी करें ट्राई
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।