कुछ नया आजमाने के लिए ट्राई करें मैकडॉनल्ड्स का हेल्दी मेन्यू

मशहूर फूडचेन मैकडॉनल्ड्स ने नया मेन्यू लॉन्च किया है। ये मेन्यू ना सिर्फ स्पेशल हैं बल्कि हेल्दी भी हैं।
Updated:- 2018-04-04, 15:50 IST
McDonalds health big

लोकप्रिय फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स ने अपने अखिल भारतीय मेन्‍यू में कई तरह के बदलावों की घोषणा की ताकि इसे और अधिक पौष्टिक बनाया जा सके। भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्तरां के मास्टर फ्रेंचाइजी, हार्डकैसल रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसके पहल की घोषणा की गई, जिसमें इसका शुभारंभ 'द गुड फूड स्टोरी' के साथ किया गया। 

मशहूर फूडचेन मैकडॉनल्ड्स ने गर्मी को ध्यान में रखकर नया मेन्यू लॉन्च किया है। जिसमें नए फ्लेवर के आइसक्रीम और ड्रिंक शामिल हैं। मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि ये मेन्यू ना सिर्फ स्पेशल हैं बल्कि हेल्दी भी हैं। क्योंकि इन्हें बनाने में तेल और सोडियम का कम इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इनमें प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल ना करने की बात भी कही गई है। मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि नए मेन्यू के लिये ग्राहकों को ज्यादा पैसे भी नही देने होंगे।

हेल्‍दी विकल्‍प

वेस्टिल डेवलपमेंट लिमिटेड के चेयरमैन अमित जटिया ने कहा कि "हमारे कस्‍टमर तेजी से हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और विश्वास ब्रांड जो कि पारदर्शी और जिम्मेदारी से व्यवहार करते हैं, को अपनाने की ओर अग्रसर हैं, खासकर जब यह भोजन के विकल्पों की बात आती है। हमारा लक्ष्य हमेशा कुछ बदलाव करके मैकडॉनल्ड्स को अच्‍छा बनाने का होता है। गुड फूड स्‍टोरी, हमारे प्रोडक्‍ट को लगातार तीन वर्षों से पुनर्नवीनीकरण दे रही है, ताकि हम अपने ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्यवान और बैलेंस फूड विकल्‍प प्रदान कर सकें।

Read more: अगर कॉफी के उसी स्वाद से बोर हो गई हैं तो ट्राय करें मशरूम कॉफी
 
नए मेन्‍यू के पार्ट के रूप में, मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि पूरे भारत में रिफाइंड फ्लोर की जगह होल ग्रेन रैप्‍स मिलेंगे, जबकि फ्रेंच फ्राइज़, नैगेट्स, सॉस और पैटीज में सोडियम सामग्री को घटाया जाएगा, मेयोनेज़ में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑयल की मात्रा के साथ।

पैटीज के बारे में बात करते हुए फास्ट फूड चेन ने कहा कि पूरे दिन ग्रील्ड और ब्रेक किए गए मेन्‍यू को कम कैलोरी और 25 प्रतिशत अधिक आहार फाइबर पैटीज के साथ रैप किया जायेगा। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार के प्रिजरवेटिव्स और फूड कलरिंग को नहीं जोड़ा जाएगा। इसमें 96 प्रतिशत फैट फ्री सॉफ़्टस्वर आइसक्रीम और 100 प्रतिशत दूध से बने डिजर्ट की घोषणा की गई।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।