herzindagi
image

बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है यह नट्स, ऐसे करें सेवन

मैकडेमिया एक बेहद खास तरह का नट्स है, जो अपने क्रीमी स्वाद के लिए जाना जाता है।, इस नट्स का सेवन करने से बोन हेल्थ को भी काफी फायदा पहुंचता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-19, 20:02 IST

नट्स कई प्रकार के होते हैं, जो हमारी सेहत में सुधार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, आज हम जिस नट्स के बारे में बात कर रहे हैं उसके बारे में शायद ही लोगों को मालूम होगा। इसका नाम है मैकेडेमिया। यह मैकेडेमिया ट्री से प्राप्त होता है। ये नट्स मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में उगाया जाता है, लेकिन अब इसे दुनिया भर में उगाया जाने लगा है। यह नट्स अपने मक्खन जैसे स्वाद के लिए मशहूर है, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में इससे सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में बात करेंगे। यह नट्स हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए, इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट कामया से जानते हैं।

बोन हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद हैं मैकेडेमिया नट्स (How macadamia nuts support bone health)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Zest (@zeezest)

मैकडेमिया नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन बनाते हैं। दरअसल इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम जरूरी है। यह हड्डियों की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इसमें कैल्शियम भी होता है। यह हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी है। इसमें फास्फोरस भी पाया जाता है। यह भी हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस नट्स में मौजूद स्वस्थ वसा जैसे मोने अनसैचुरेटेड फैट्स शरीर में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स के अवशोषण में मदद कर सकते हैं। इस नट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। इससे हड्डियों में कोई क्षति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें-क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं टाइगर नट्स? एक्सपर्ट से जानें

कैसे करें इस नट्स का सेवन (How to use macadamia nuts to boost bone health)

bone health

  • आप इसे स्मूदी में ब्लेंड कर सकते हैं,इससे आपकी स्मूद क्रीमी हो जाएगी, इससे आपको गुड फैट्स का भी लाभ मिलेगा
  • आप इन्हें सलाद पर छिड़क कर इसका क्रंची स्वाद ले सकते हैं।
  • इसे रॉ या रोस्ट करके भी स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
  • ओटमील में एड करके इसका पोषक मूल्य बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या डायबिटीज में काली उड़द खाना हो सकता है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।