Wed Sep 30, 2026 | Updated 04:31 AM IST

क्या आपको मालूम है लिट्टी चोखा खाना कितना फायदेमंद है?

लिट्टी चोखा के बारे में आपने सुना भी होगा और बहुत लोगों ने खाया भी होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेहत के लिए यह कितना पौष्टिक भोजन है।
Guest Author
Updated:- 2025-08-10, 08:31 IST
image

लिट्टी चोखा के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। यह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है, जो न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसकी सेहत लाभ भी बहुत हैं। लिट्टी को सत्तू और गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है। वहीं चोखे को बैंगन, टमाटर, आलू से बनाया जाता है। आज हम आपको लिट्टी चोखा खाने के कुछ जबरदस्त फायदे बता रहे हैं। इसको लेकर हमने हर एक्सपर्ट से बात की पूजा केडिया न्यूट्रीशनिस्ट एट क्लाउड नाइन ग्रुप का हॉस्पिटल बेंगलुरु (Pooja Kedia, Nutritionist at Cloudnine group of hospitals, Benagluru इस बार में जानकारी दे रही हैं

लिट्टी चोखा खाने के फायदे

लिट्टी गेहूं के आटे और चना पाउडर से बनाई जाती है, जो फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को सेहतमंद रखने में मदद करता है। वहीं सत्तू की तासीर ठंडी होती हैं, तो यह पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है।

litti-chokha-bihar-food

लिट्टी में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है,क्योंकि इसमें इस्तेमाल चना सत्तू प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण, ऊतकों की मरम्मत और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है। जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए एक सस्ता और अच्छा प्रोटीन विकल्प है।

इसमें फाइबर की भी मात्रा होती है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही चोखा बनाने में सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता है इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

चोखा में इस्तेमाल किए जाने वाले सब्जियों जैसे बैंगन, टमाटर और लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं , जो शरीर को विषाक्त तत्वों से मुक्त करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-थायराइड से परेशान महिलाएं डाइट में शामिल करें यह सलाद, कंट्रोल होंगे लक्षण

litti-chokha-bihar-

शुगर कंट्रोल करने में भी लिट्टी चोखा सहायक है। सत्तू का लोग गाइसेमिक इंडेक्स शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। लिट्टी चोखा डायबिटिक मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

जो लोग वजन घटा रहे हैं, उनके लिए भी यह एक लो कैलोरी और पौष्टिक भोजन है। अगर इसे तंदूर या ओवन में पकाया जाए और घी की मात्रा नियंत्रित की जाए, तो यह एक हेल्दी वजन घटाने वाला भोजन बन सकता है

यह भी पढ़ें-बीमारियों के चंगुल में फंसने से बचाती हैं ये 5 आदतें, जानेंगी तो तुरंत अपना लेंगी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।