क्या आप अपने शरीर को अंदर से साफ करने के नेचुरल उपायों की तलाश में हैं और लिवर को हेल्दी रखने के लिए नए-नए उपाय खोज रही हैं। ऐसे में, हम आपको एक ऐसे छोटे लेकिन शक्तिशाली बीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सदियों से एक प्राचीन औषधि के रूप में किया जाता रहा है। जी हां, हम कलौंजी के बारे में बात कर रहे हैं।
यह छोटे और काले रंग के जीरे की तरह दिखने वाले बीजों को कलौंजी या निगेला सीड्स भी कहते हैं। ये अपने चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। आयुर्वेद और अन्य प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में इसे बहुत महत्व दिया जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं और इनका इस्तेमाल खासतौर पर लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए किया जाता है।
कलौंजी लिवर को कैसे साफ करती हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? इस बारे में हमें अल्टरनेटिव और होलिस्टिक हेल्थ सर्विस की यूके बेस्ड आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यानमंद्र बता रही हैं। उन्हें 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है और वह गट हेल्थ और हार्मोनल संतुलन में विशेषज्ञता प्राप्त है।
कलौंजी लिवर के लिए क्यों है फायदेमंद?
कलौंजी के बीजों में थाइमोक्विनोन नाम का जरूरी तत्व पाया जाता है। यह लिवर की रक्षा करने वाले (हेपेटोप्रोटेक्टिव) और एंटी-टॉक्सिन प्रभावों के लिए जिम्मेदार है। यह एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो लिवर को उन नुकसानों से बचाता है, जो टॉक्सिन्स के कारण होते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, कलौंजी के बीज प्रकृति में सूखे, हल्के, गर्म और कड़वे होते हैं। यह कफ और वात दोषों को शांत करते हैं, लेकिन पित्त दोष को बढ़ा सकते हैं। इसी वजह से यह उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिन्हें शरीर में कफ या वात से संबंधित समस्याएं होती हैं, जैसे कि लिवर में फैट का जमा होना।
इसे जरूर पढ़ें: लिवर की गंदगी को साफ करते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कलौंजी कैसे खाएं?
- कलौंजी को अपनी डाइट रूटीन में शामिल करना बेहद आसान है। आप इसे कई तरीकों से अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- खाने में मिलाकर: रोजाना अपने खाने, जैसे करी या दाल में आधा चम्मच कलौंजी के बीज तड़के के रूप में डालें। इसे खाने का स्वाद बढ़ेगा और लिवर को भी फायदा होगा।
- शहद के साथ: यदि आप सीधा बीज नहीं खा सकती हैं, तो आधा चम्मच कलौंजी पाउडर को शहद में मिलाकर रोजाना लें। इस उपाय को लगातार 40 दिनों तक करने से फैटी लिवर की समस्या में अद्भुत लाभ मिल सकता है और यह लिवर को टॉक्सिन्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
- कलौंजी का तेल: रोजाना आधा चम्मच कलौंजी के तेल का सेवन करना लिवर को डिटॉक्स करने का बेहद असरदार तरीका है। यह न सिर्फ आपके लिवर को साफ करता है, बल्कि लिवर के हेल्दी होने से त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम होती हैं।

सावधानी
- हालांकि, कलौंजी के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन सभी के लिए सही नहीं होता है।
- जिन महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक गर्मी रहती है या जिनका पित्त दोष बढ़ा हुआ है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
- यह उन महिलाओं के लिए भी नहीं है, जो ब्लीडिंग डिसऑर्डर से परेशान हैं।
कोई भी नया उपाय शुरू करने से पहले, किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा सबसे अच्छा होता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों