Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से क्या होता है?

क्या आप जानती हैं कि गुहड़ल का फूल गुणों से भरपूर होता है और इसके औषधीय गुणों के कारण इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
Updated:- 2025-07-22, 22:19 IST
image

हमारे आस-पास मौजूद कई फूल ऐसे हैं, जो देखने में बेहद सुंदर होते हैं और इन्हें देखकर मन खुश हो जाता है। साज-सजावट, पूजा और श्रंगार में इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। गुड़हल का फूल इन्हीं में से एक है। यह फूल गुणों की खान है और इसकी चाय सेहत को बेहद फायदे पहुंचाती है। आयुर्वेद में भी इसकी चाय को एक प्राकृतिक औषधि माना गया है और यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। क्य आप जानती हैं कि हफ्ते में 2-3 बार सेवन करने से सेहत में क्या बदलाव हो सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

हफ्ते में 3 बार गुड़हल की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं?

hibiscus tea for high bp

  • गुहड़ल की चाय में कई ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो बीपी को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह चाय ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करती है और इससे दिल की सेहत में भी सुधार होता है।
  • यह चाय, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। शुगर पेशेंट्स भी अगर हफ्ते में 2-3 बार चाय पिएंगी, तो इससे शुगर भी कंट्रोल में रहेगी
  • गुड़हल की चाय, मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और इससे फैट बर्निंग तेज होती है। ऐसे में अगर आप हफ्ते में 3 बार इस चाय को पिएंगी, तो इससे वजन कम हो सकता है। खासकर, बेली फैट को कम करने में यह चाय मदद करती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस चाय में ड्यूरेटिक गुण होते हैं। इससे वॉटर रिटेंशन भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

benefits-of-hibiscus-tea

  • गुड़हल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये स्किन सेल्स को भी डैमेज से बचाते हैं। हफ्ते में 3 बार इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और इससे एक्ने, डलनेस, पिग्मेंटेशन जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं और पेट दर्द कम होता है।

 

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

 

हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।