सावन में भूलकर भी न खाएं बैंगन, सेहत को हो सकता है नुकसान

बैंगन पसंद है और आप बरसात में भी इसका सेवन करते हैं, तो थोड़ ठहर जाइए। क्योंकि इससे आपक कई सारी बीमारियों की चपेट में आ सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-23, 12:18 IST
image

सावन चढ़ चुका है। इस महीने का अपना ही एक धार्मिक महत्व है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने में लोग कई चीजों को खाने से पहरेज करते हैं। वहीं इस महीने को सेहत के लिहाज से भी संवेदनशील माना जाता है। बीमार न पड़ जाएं, इसलिए लोग कई चीजों से परहेज करते हैं। इसमें कई चीजें शामिल हैं जैसे कढ़ी, दही और बैंगन। आज हम बैंगन के बारे में बात करेंगे, कि इतने चाव से खाई जाने वाली सब्जी सावन के महीने में ही क्यों रोक दी जाती है। क्या नुकसान होता है इससे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।Pooja Kedia, nutritionist at Cloudnine group of hospitals, Bangalore, Whitefields इस बारे में जानकारी दे रही हैं

सावन में बैंगन खाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?

बैंगन को गर्म और भारी तासीर वाली सब्जी माना जाता है, और दूसरी तरफ सावन यानी बरसात में वात, पित्त और कफ जैसे दोष असंतुलित हो जाते हैं। तो आयुर्वेद के लिहाज से बैंगन का सेवन इन दोषों को और बढ़ा सकता है। इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है।

1 (6)

बैंगन को तामसी भोजन माना जाता है, यह शरीर में भारीपन और आलस ला सकता है, वहीं सावन के महीने में बीमारियों का खतरा वैसे ही बढ़ जाता है, इस वजह से इसे खाने की मनाही होती है।

बरसात में नमी के कारण संक्रमण का खतरा वैसे ही बढ़ जाता है, और माना जाता है कि यह बैंगन की सतह पर जल्दी जम जाते हैं, आप कितनी भी अच्छी तरह बैंगन साफ क्यों न कर लें, कीड़ेस बैक्टीरिया और वायरस आपको इसमें रह ही जाता है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इससे पेट से जुड़ी बीमारियां या फूड पॉइजिंग हो जाता है।

यह भी पढ़ें-सावन में नहीं खा रही हैं नॉनवेज, प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेज आइटम

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है, गठिया रोगी या जिन्हें स्किन एलर्जी हो उन्हें बैंगन से परहेज करना चाहिए। गर्भवति महिलाओं को तो खासकर इससे दूरी बनानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में इमोशनल ईटिंग को बचने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

बैंगन खाते वक्त रखें ये सावधानियां

brinjal

  • ताजा और सख्त बैंगन चुनें।
  • इसे पकाने से पहले नमक और हल्दी वाले पानी में भिगोकर रखें।
  • बैंगन को दो से चार पानी खूब अच्छी तरह से धोएं।
  • हफ्ते में 1 बार से ज्यादा ना खाएं।
  • अगर एलर्जी हैं, तो दूर रहें।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP