herzindagi
women should eat garlic know why

महिलाओं को लहसुन से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे, जानकर आज की खाएंगी आप

महिलाओं को आहार में लहसुन क्यों शामिल करना चाहिए, इसका कारण हम इस लेख में बताने रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2021-08-18, 14:30 IST

लहसुन खाने को एक अलग ही स्वाद देता है। आमतौर पर, महिलाएं अपनी सब्जी में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करती हैं। जहां यह एक ओर आपकी सब्जी को एक अलग ही स्वाद देता है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, लहसुन में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक आदि समृद्ध मात्रा में होता है। इतना ही नहीं, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

वैसे लहसुन को प्राचीन काल से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ अध्ययन तो यह भी बताते हैं कि लहसुन कुछ प्रकार के कैंसर को भी रोकने में मदद कर सकता है। यूं तो लहसुन का सेवन हर किसी के लाभकारी माना गया है, लेकिन महिलाओं को विशेष रूप से लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हो सकता है कि आपने अभी तक लहसुन का सेवन करना शुरू ना किया हो। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डायटीशियन रितु पुरी महिलाओं को लहसुन से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रही हैं-

एंटी-ऑक्सीडेंट का पावरहाउस

लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट का पावरहाउस माना जाता है। इसके अलावा, इसमें एलेलिन नामक एंजाइम भी पाया जाता है। इसी गुणों के कारण यह ना केवल आपके हार्ट को बल्कि लीवर को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, लहसुन का सेवन करने से आपकी ब्रेन हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कैंसर से बचाव

garlic helps in cancer

यूं तो कैंसर किसी को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं को विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर व सर्विक्स कैंसर आदि होने की संभावना कई गुना अधिक होती है। इसलिए, अगर आप हर दिन केवल लहसुन की दो कलियों का सेवन करती हैं तो इससे आपको कैंसर से बचाव में मदद मिलती है। दरअसल, लहसुन में मिलने वाले एलेलिन एंजाइम में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे कैंसर की संभावना काफी हद तक कम होती है।

यह विडियो भी देखें

expert quote on garlic benefits for women

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है। दरअसल, पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने का खतरा काफी अधिक होता है। इसलिए लहसुन का सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज कर सकती हैं। आप इसे खाने में शामिल कर सकती हैं या फिर इसे कच्चा भी खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :ये 5 आसान डाइट ट्रिक्स अपनाने से आप हमेशा रहेंगी हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

वेट लॉस में मददगार

garlic helps in weight loss

अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो भी लहसुन का सेवन करना आपके लिए यकीनन अच्छा विचार है। इसके लिए आप हर दिन केवल दो कच्चा लहसुन का सेवन करें। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे आपको बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपका लीवर भी प्यूरिफाई होते हैं। जिसके आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है।

इसे भी पढ़ें :एनर्जी बार और सीजनल फ्रूट्स से अपनी डाइट को बनाएं बेहतर

दिल का रखता है ख्याल

garlic hepls in heart health

लहसुन का सेवन करने का एक लाभ यह भी है कि यह आपके दिल का ख्याल रखने में मददगार है। जब आप लहसुन का सेवन करती हैं तो इससे ब्लड क्लॉटिंग को प्रोटेक्ट करने में मददगार है। जिससे आपको स्ट्रोक आदि से भी बचाव होता है। इसलिए, हर महिला को दिन में कम से कम दो कली लहसुन की जरूर सेवन करना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।