प्रेग्नेंसी में जामुन खाने से फायदा होगा या नुकसान? जानें सच्चाई

प्रेग्नेंसी के दौरान पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या गर्भावस्था में जामुन खाना फायदेमंद होता है? 

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-23, 19:26 IST
side effects of jamun during pregnancy m

प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान उन्हें अपनी सेहत के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती को दादी-नानी खाने-पीने को लेकर काफी सलाह देती हैं। इस के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? घरवालों द्वारा बताए गए सलाह और नुस्खे काफी काम के होते हैं। वहीं कुछ सलाह अंधविश्वास पर आधारित होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान जामुन नहीं खाना चाहिए। सुनी सुनाई बातों में से एक है।

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जामुन खाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में जामुन खाने के फायदे।

प्रेग्नेंसी में जामुन खाना चाहिए?

, Expert tips on eating jamun during pregnancy

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आप इस दौरान जामुन खा सकती हैं। इसमें कई तरह के विटामिन और एंजाइम पाए जाते हैं जो कि बच्चे के विकास के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जामुन को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

क्या जामुन खाने से बच्चे का रंग होता है काला

एक्सपर्ट के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान जामुन खाने से बच्चे का रंग काला होता है यह एक बहुत बड़ा मिथ है। इसका सेवन करने से बच्चे की रंगत पर कोई असर नहीं पड़ता है। बच्चे का रंग उनके माता-पिता के रंग पर आधारित होता है। खानपान से बच्चे के रंग पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान जामुन खाने की क्रेविंग होती है, तो आप इसे खा सकती हैं। (प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए)

किसे नहीं खाना चाहिए

गर्भावस्था में जामुन का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। लेकिन उन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए जिन्हें लो ब्लड प्रेशर या फिर लो शुगर की शिकायत है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन कम है तो आपको जामुन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह जीरो कैलोरी फल होता है। (लो ब्लड प्रेशर के लक्षण)

अधिक मात्रा में न करें सेवन

, Expert tips on eating jamun during pregnancy ()

जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसका अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा उल्टी की दिक्कत भी बढ़ सकती है।

इसे जरूर पढ़ेंःये वो हेल्दी फूड हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी में ना खाएं, प्रेग्नेंट वुमेन हो सकती हैं बीमार

त्वचा के लिए फायदेमंद

जामुन न केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्किन क्लीयर हो जाती है। गर्मियों के मौसम में अक्सर महिलाएं पिंपल और एक्ने से परेशान रहती हैं। जामुन का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में जामुन का सेवन करने से उल्टा असर भी हो सकता है। कई बार अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से चेहरे पर दाने हो जाते हैं। ( पिंपल दूर करने के उपाय)

इसे जरूर पढ़ेंःजानिए, डायबिटीक महिला को प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

कितनी मात्रा में जामुन खाना चाहिए

, Expert tips on eating jamun during pregnancy ()

प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना 8 से 10 जामुन खाने चाहिए। इससे आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहेंगे। अगर आपको जामुन खाने के बाद किसी तरह की परेशानी आती है, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाली पेट जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जामुन खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
  • खाने से पहले जामुन को अच्छे से साफ कर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP