आमतौर पर हमारा तीन टाइम का खाना बांधा हुआ है। सुबह दोपहर और रात यह तीन टाइम हम वह आहार लेते हैं जिससे हमारी सेहत बनी रहे। कई बार ऐसा भी होता है कि काम की वजह से लोग किसी एक वक्त का खाना स्किप कर देते हैं। कुछ लोगों को ब्रेकफास्ट नहीं करने की आदत होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो वजन कम करने के चक्कर में दिन भर में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं। अब सवाल है कि क्या दिन भर में सिर्फ एक बार भोजन करना सही है।
दिन में एक बार खाना खाने से क्या होता है?
एक्सपर्ट की माने तो अगर आप दिन भर में सिर्फ एक बार खाना खा रहे हैं तो आपका वजन कम हो सकता है, इससे आप शरीर डिटॉक्स कर सकते हैं। लेकिन यह बिल्कुल भी सुरक्षित तरीका नहीं है। खासकर के अगर आप कमजोर हैं आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या आप किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं तो इससे आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। शुरुआत में शायद आपको कुछ भी महसूस न हो लेकिन कुछ दिनों के बाद आपको परेशानी हो सकती है।
खाना स्किप करने के नुकसान
1 दिन में एक बार खाना खाने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। आपके शरीर में जरूरी विटामिन और प्रोटीन की कमी हो सकती है। आप कब्ज से परेशान हो सकते हैं क्योंकि जब आप एक बार खाना खाते हैं तो आप फाइबर की उतनी मात्रा नहीं ले पाते हैं जितनी आपको जरूरत होती है। हड्डियां कमजोर हो सकती है। इससे मेंटल हेल्थ पर भी काफी फर्क पड़ता है, क्योंकि जब भूख लगती है तो व्यक्ति गुस्सैल और चिड़चिड़े हो जाता है,सोचने समझने की क्षमता प्रभावित होती है।
दिन भर में एक बार खाना खाने वाले फार्मूले से महिलाओं को बचना चाहिए, क्योंकि महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे पीरियड्स, मेनोपॉज, ब्रेस्टफीडिंग, प्रेगनेंसी इसलिए बेहतर है कि आप थोड़ा खाएं,हेल्दी खाएं लेकिन तीन टाइम खाना जरूर खाएं,नियमित रूप से फिजिकल एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें-हार्मोनल एक्ने से छुटकारा दिला सकता है यह एक उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों