herzindagi
image

कई बीमारियों की वजह बन सकती है शरीर में बढ़ रही है यह 1 चीज, इन फूड्स को खाने से हो सकती है कम

शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन बढ़ने का असर हमारी हड्डियों, जोड़ों और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर होता है। यहां तक कि अगर लंबे समय तक इंफ्लेमेशन बढ़ा हुआ रहे, तो कई तरह के कैंसर का कारण भी बन सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-26, 23:45 IST

कई बार हम बीमार तो होते हैं, लेकिन ये समझ नहीं पाते कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है? शरीर में पनप रही कई बीमारियों की वजह इंफ्लेमेशन भी हो सकता है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नही होती है। इंफ्लेमेशन को हम आम भाषा में सूजन कहते हैं। यूं तो यह शरीर का एक डिफेंस प्रोसेस होता है, लेकिन जब यह बहुत अधिक हो जाता है या लंबे समय तक बना रहता है, तो यह क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इंफ्लेमेशन के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गलत खान-पान के अलावा तनाव भी शामिल है। इंफ्लेमेशन को कम करने में एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट भी मदद कर सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, स्किन, ब्रेन और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।
  • विटामिन-सी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है और इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। स्ट्रॉबेरी, संतरे, बेल पेपर्स और कीवी इम्यून हेल्थ को सुधारते हैं। इनसे फ्री रेडिकल्स से होने वाला डैमेज भी कम होता है।
  • बादाम, पालक, सूरजमुखी के बीज और एवाकाडो से मिलने वाला विटामिन-ई सेल्स को प्रोटेक्ट करता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है। यह इंफ्लेमेटरी साइटोकाइन्स का प्रोडक्शन भी कम करता है।
  • इंफ्लेमेशन को कम करने में जिंक भी मदद करता है। चने, दाल, कद्दू के बीज और काजू में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इससे टिश्यू रिपेयर होते हैं और किसी भी इंफेक्शन के लिए हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर तरीके से काम करती है।

 यह भी पढ़ें- शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन का संकेत देती हैं ये 10 बातें, न करें नजरअंदाज

brazil nuts for health

  • ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीजों, पालक और ब्राउन राइस में सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को मजबूती देते हैं और इंफ्लमेशन को कम करते हैं।
  • इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को शामिल करें। फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, अखरोट और हेम्प सीड्स में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। यह इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले कणों को कम करते हैं।
  • गाजर और शकरकंद से मिलने वाला विटामिन-ए इंफ्लमेशन को कम करने में मदद करता है।

 यह भी पढ़ें- शरीर में हो गई है सूजन? डाइट में शामिल करें यह एंटी इंफ्लेमेटरी पाउडर

 

इंफ्लेमेशन कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये फूड्स मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।