इंफ्लेमेशन शब्द के बारे में आपने जरूर सुना होगा और यह भी सोचा होगा कि आखिर यह क्या बला है। यह शब्द सुनने में थोड़ा जटिल है और इसलिए, इसके मायने समझने में भी दिक्कत होती है। कई बार लोगों को लगता है कि यह शब्द हाल-फिलहाल में ही चलना में आया है लेकिन ऐसा नहीं है। इंफ्लेमेशन को हम आम भाषा में सूजन कहते हैं और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सूजन यूं तो हमारे शरीर का एक डिफेंस प्रोसेस होता है। लेकिन, जब यह लंबे समय तक बना रहता है, तो इससे मोटापा, हार्ट डिजीज और भी कई दिक्कतें होने लगती हैं। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन का हमारे शरीर पर उल्टा असर होता है और इससे शरीर की कार्यप्रणाली और एनर्जी लेवल भी प्रभावित होता है। इंफ्लेमेशन यानी सूजन का लंबे समय तक रहना या बहुत अधिक बढ़ जाना, शरीर पर बुरा असर डाल सकता है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन होने पर आपको शरीर में क्या होता है, चलिए बताते हैं। इस बारे में डाइटिशिय मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और हट हेल्थ कोच हैं।
शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमशन होने पर क्या होता है? (What happens to your body if you have chronic inflammation?)
View this post on Instagram
- शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन रहने की वजह से, हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके कारण, आपको पीठ दर्द या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
- अगर आपके शरीर में लंबे समय से इंफ्लेमेशन है, तो इसकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर, ओवरियन कैंसर और लंग कैंसर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- लंबे समय से इंफ्लेमेशन रहने के कारण, आपको दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इंफ्लेमेशन का असर, आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर होता है।
- अगर आपकी बॉडी में इंफ्लेमेशन है, तो इसके कारण पैनिक अटैक, डिप्रेशन और एंग्जायटी हो सकती है।
- इसकी वजह से एक्ने, पीसीओडी, फाइब्रॉइड और इनफर्टिलिटी जैसी हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-शरीर में हो गई है सूजन? डाइट में शामिल करें यह एंटी इंफ्लेमेटरी पाउडर
- इंफ्लेमेशन का असर, आपको मेटाबॉलिज्म पर भी होता है और इसके कारण, डायबिटीज, बीपी और मोटापा हो सकता है। इसकी वजह से डाइजेशन भी खराब रहने लगता है।
- इंफ्लेशन की वजह से हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसके कारण, साइनस, अस्थमा और सीजनल एलर्जी हो सकती है।
- लंबे समय तक इंफ्लेमेशन यानी सूजन का रहना, स्किन से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
- अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक एक्ने, फेशियल हेयर और झाइयां हो रही हैं, तो यह भी इंफ्लेमेशन की वजह से हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इंफ्लेमेशन कम करने के लिए करें ये 5 काम, वजन कम होने के साथ मिल सकते हैं कई बड़े फायदे
क्रॉनिक इंफ्लेमेशन के इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों