जब भी हम महिलाएं वजन कम करने के लिए किसी तरह की एक्सरसाइज करने के बारे में सोचती हैं, तो लगता है कि इतने कामों के बीच तो एक्सरसाइज हो ही जाती है। दिनभर घर के कामों में व्यस्त हम गृहिणियों को वैसे भी खुद के लिए वक्त नहीं मिल पाता है।
अगर एक्सरसाइज करने के लिए हम राजी भी हों तो बस हाथ-पैर चला लेती हैं, लेकिन सिर्फ उतना ही काफी नहीं है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अच्छा और हेल्दी खाना भी बहुत जरूरी है। वजन कम करना या वेट लॉस 70/30 के नियम पर चलता है। तेजी से वजन घटाने के लिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं करना चाहिए, बल्कि 70 प्रतिशत हेल्द आहार का सेवन करना चाहिए। एक अच्छी तरह से बैलेंस की हुई डाइट आपकी वजन कम करने की जर्नी पर बड़ा प्रभाव डालती है।
जब आप वजन घटाने के लिए 70/30 दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती हैं, तो आपका वजन न कम हो या आपको सफलता न मिले ऐसा नहीं हो सकता है। इसके लिए भी यह जरूरी है कि आपको यह पता हो कि आपकी थाली में क्या और किस अमाउंट में मील आ रही है। सही पोर्शन के साथ सही डाइट आपका वजन तेजी से घटा सकती है।
न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा वजन घटाने से ज्यादा हेल्दी आहार का सेवन करने की सलाह देती हैं, क्योंकि जब आप पोषक तत्वों से भरपूर चीजें लेंगी, तो वजन अपने आप कम होगा। अपने आहार में हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आप दिन भर के लिए ऊर्जावान और फुल महसूस करते हैं, जिससे किसी तरह की क्रेविंग्स आपको नहीं होती है। ऐसा मील प्लान आपको न केवल वजन कम करने में मदद करता, बल्कि आपकी बॉडी को हेल्दी न्यूट्रिएंट्स भी इससे मिलते हैं।'
इसे भी पढ़ें : 1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद
अर्ली मॉर्निंग- अजवाइन/मेथी का पानी (अल्टरनेट डे)
सुबह 6-7 बजे के बीच
सुबह की शुरुआत आपको डिटॉक्स वाटर से करनी चाहिए। इस पानी को पीने से आपके शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर होते हैं। अजवाइन या मेथी का पानी सुबह पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। आप अजवाइन को रात भर पानी में भिगोकर सुबह छानकर पी सकते हैं। इसी तरह मेथी का पानी भी पिया जा सकता है। इसे पीने से वजन घटाने में बहुत मदद मिलेगी और ब्लोटिंग और एसिडिटी की प्रॉब्लम की समस्या में यह आपके काफी फायदेमंद हो सकता है।
आधे घंटे बाद- भीगे हुए बादाम
7:30-8 बजे के बीच
जब आप डिटॉक्स पानी पिएंगे तो उसके आधे घंटे बाद आपको 4 भीगे हुए बादाम खाने हैं। रात को इन्हें दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह पानी पीने के बाद इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
ब्रेकफास्ट-2 ब्राउन ब्रेड सैंडविच/ वेजिटेबल चीला
सुबह 8:30 बजे के बीच
आप ब्रेकफास्ट में 2 इडली या 2 प्लेन गेहूं का वेजिटेबल चीला दाल और चटनी के साथ ले सकती हैं। इसके अलावा हर दूसरे दिन ब्रेकफास्ट को वेजिटेबल स्टफ सैंडविच के साथ 1 संतरा या मौसमी फल लें। मटर, बीन्स, पालक, ब्रोकली आदि सब्जियों को ब्रेकफास्ट में शामिल करें। ये हाई- प्रोटीन डाइट की सब्जियां आपकी मांसपेशियों को रिपेयर और रिकवरी करती हैं। साथ ही इससे भूख कंट्रोल होने के साथ शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलती है। आप अल्टरनेट डे पर ब्रेकफास्ट बदलकर खाएंगी तो खाने में बोरियत भी नहीं रहेगी।
मिड मील- 1 गिलास (200 एमएल) छाछ/100 ग्राम पपीता
11 बजे के बीच
सुबह का नाश्ता करने के बाद कम से कम 2-2:30 घंटे के गैप के बाद एक गिलास छाछ या फिर एक बाउल पपीता/ तरबूज खाएं। इन फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको हाइड्रेट रखता है। वहीं, छाछ आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है और भूख बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें : बैलेंस्ड डाइट लेने से आपके शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव, एक्सपर्ट से जानें
लंच- रागी इडली-सांभर
1:30 बजे के बीच
अपने लंच में रागी इडली, एडेड ब्रान रोटी, ओट्स उपमा और सब्जियों को शामिल करें। ध्यान रखें कि लंच में भी आप पोर्शन कंट्रोल का पूरा ध्यान रखें। 2 रोटी के साथ मिक्स वेजिटेबल सब्जी और आधा कप दाल लें। जब ओट्स उपमा ले रहे हैं तो उसके साथ सब्जियां जरूर शामिल करें। लंच में ग्रीन वेजिटेबल्स, सलाद और दही का सही कॉम्बिनेशन होना चाहिए। लो कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी के साथ पोषक तत्वों से भरपूर लंच आपके पेट को फुल रखेगा। ये वजन कम करने में असरदार साबित होगा
पोस्ट लंच- ग्रीन टी
4 बजे के बीच
ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में राहत मिलती है। वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इसे आपको दिन में 2 बार जरूर लेना चाहिए। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल (फाइटोकेमिकल्स ) का ग्रुप है, जो आपके शरीर में खाने को कैलोरी में ट्रांसफॉर्म करने की स्पीड को तेज करते हैं और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
Recommended Video
डिनर-ब्राउन राइस+वेजिटेबल्स
7:30 बजे
आपको रात खाना टाइम पर खा लेना चाहिए, क्योंकि उसे पचने में टाइम लगता है। साथ ही रात का खाना एकदम हल्का रखें। अपने डिनर में ब्राउन राइस के साथ वेजिटेबल्स खा सकती हैं। खिचड़ी खा सकती हैं। क्विनोआ (क्विनोआ की 3 आसान रेसिपीज) के साथ सब्जियों को शामिल करें या एक रोटी और कोई भी एक सब्जी के साथ सलाद जरूर शामिल करें। अगर आप रात को देर तक जागी हुई हैं, तो फिर सोने से कुछ देर पहले 1/2 गिलास हल्दी वाला दूध पीकर सो जाएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और यह सेहत के लिए भी लाभकारी होगा।
डाइटिशियन इतु अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह देती हैं। नियमित रूप से वॉक करें और वर्कआउट में कार्डियो को जरूर शामिल करें। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और डाइट संबंधी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।