किसी नए जीवन को इस दुनिया में लाने में महिला और पुरुष दोनों की समान भागीदारी होती है। जहां एक महिला प्रेग्नेंसी को पूर्ण अवधि तक ले जाकर शिशु को जन्म देती है, वहीं पुरुष की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। पुरुष के स्पर्म की क्वालिटी और काउंट का सही होना बेहद जरूरी है। इसमें किसी भी तरह की समस्या होने से प्रेग्नेंसी में मुश्किलें आ सकती हैं।
क्या आप जानती हैं कि कुछ स्पेशल फूड्स आपके पति के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं? यह उन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी जानकारी हो सकती है, जिनके पति लो स्पर्म काउंट या मेल इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई नेचुरल उपाय बताए गए हैं, जो इस समस्या में मददगार हो सकते हैं। पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने वाले ऐसे ही कुछ फूड्स की जानकारी BAMS डॉक्टर चैताली राठौड़ ने सोशल मीडिया से शेयर की है।
1. केसर
- केसर, जिसे सैफरन भी कहते हैं, यह एक बेहद मूल्यवान आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है।
- आयुर्वेद में केसर को शरीर को पोषण देने वाला माना गया है।
- यह विशेष रूप से मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार है।

कैसे सेवन करें: आप रात को सोने से पहले पति को एक गिलास गर्म दूध में केसर के कुछ धागे डालकर पिला सकती हैं। यह न सिर्फ शरीर को पोषण देगा, बल्कि सेक्शुअल हेल्थ में भी सुधार करेगा।
इसे जरूर पढ़ें: पति के स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए महिलाएं उनसे रोजाना कराएं ये काम
2. उड़द दाल
- उड़द दाल को ब्लैक ग्राम भी कहते हैं।
- यह बेहद टेस्टी और पौष्टिक दाल है।
- इसे एनर्जी देने वाला, बेहतरीन नर्व टॉनिक और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- उड़द दाल स्पर्म काउंट व उसकी क्वालिटी बढ़ाती है।
कैसे सेवन करें: आप उड़द दाल को अपने पति की डाइट जैसे दाल, खिचड़ी या डोसा के रूप में नियमित रूप से शामिल कर सकती हैं।
3. देसी गुलाब
- आयुर्वेद के अनुसार, देसी गुलाब को 'शुक्रला' (कामोत्तेजक) कहा गया है।
- यह पुरुष और महिला दोनों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को बेहतर बना सकता है।
- गुलाब स्पर्म क्वालिटी और काउंट दोनों में सुधार करता है।

कैसे सेवन करें: गुलाब का इस्तेमाल 'गुलकंद' के रूप में करना बेहद फायदेमंद होता है। आप पति को सीधा गुलकंद खाने के लिए कह सकती हैं या इसे दूध के साथ मिलाकर दे सकती हैं। दूध के साथ गुलकंद खाने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ अच्छी रहती है।
4. जायफल
- जायफल या नटमेग पाचक टॉनिक है।
- यह सिरदर्द, अनिद्रा, अस्थमा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी अच्छा होता है।
- जायफल का इस्तेमाल लो स्पर्म काउंट के इलाज के लिए किया जाता है।
- कई आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए इस जड़ी-बूटी को शामिल किया जाता है।
कैसे सेवन करें: जायफल को हमेशा कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसे दूध या शहद के साथ मिलाकर दे सकती हैं या पति के भोजन में चुटकी-भर डाल सकती हैं।
5. मेथी
- मेथी को संस्कृत में 'मेथिका' भी कहते हैं।
- यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।
- इसके हेल्थ से जुड़े अनगिनत फायदे हैं, लेकिन यह विशेष रूप से स्पर्म काउंट बढ़ाने में प्रभावी मानी गई है।
- कई शोधों में यह साबित हुआ है कि मेथी पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ा सकती है।

कैसे सेवन करें: आप मेथी के दानों को रात-भर पानी में भिगोकर सुबह खा पति को खिला सकती हैं या इसे उनके भोजन में मसाले के रूप में शामिल कर सकती हैं। मेथी के पत्तों का सेवन भी फायदेमंद होता है।
6. खजूर
- खजूर को शारीरिक शक्ति बढ़ाने और सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करता है।
- इसे शरीर को पोषण व एनर्जी देने के लिए भी कच्चा खाया जाता है।
- खजूर नेचुरली मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हेल्थ को सुधारने के साथ रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
कैसे सेवन करें: आपके पति रोज कुछ खजूर सीधे खा सकते हैं या उन्हें दूध में भिगोकर भी ले सकते हैं।
7. गाय का घी
- गाय के घी को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है।
- यह 'रसधातु', 'शुक्रधातु' और 'ओजस' के अनुकूल होता है।
- गाय का घी शरीर पर ठंडा और हल्का असर डालता है।
- यह शरीर को अंदर से पोषण देता है और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है।

कैसे सेवन करें: आप अपने पति की डेली डाइट जैसे दाल, रोटी या सब्जियों में गाय के घी को शामिल कर सकती हैं।
ये सभी फूड्स लो स्पर्म काउंट और मेल इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं से परेशान पुरुषों के लिए मददगार हो सकते हैं। अगर आपके पति भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं, तो यह चीजें मददगार हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मां बनना चाहती हैं जल्दी? तो पति को ये 7 फूड्स खिलाएं
किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है, इसलिए किसी भी फू्ड को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। यदि आपके पति पहले से ही किसी ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं या किसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से परेशान हैं, तो डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों