राजगिरा कहें या रामदाना, अमरंथ या फिर चौलाई कहें, इसके लड्डू तो आप सभी ने खाए होंगे। इसे महिलाएं व्रत में ज्यादा खाया जाता है और इसके फायदों को देखते हुए इसे लोग अपने आहार में भी शामिल करने लगे हैं। खासतौर से वजन कम करने के लिए महिलाएं इसका प्रयोग ज्यादा करती हैं। यह प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी हैं। इसमें मौजूद पेप्टाइड्स एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसकी वजह से इसके सेवन से दर्द व सूजन की तकलीफों में भी राहत मिलती हैं!
न्यूट्रीशियनिस्ट सीमा सिंह कहती हैं कि राजगिरा या चौलाई की तासीर गर्म होती है, इसलिए उसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप उसे गर्मियों में नहीं खा सकते हैं। राजगिरा की क्वांटिटी को थोड़ा सा मॉडरेट करके अपने आहार में शामिल करने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
वह आगे कहती हैं, 'यह ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए आहार में शामिल करने पर यह आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है और जो लोग व्हीट फ्लार नहीं खा पाते हैं, वो इसे खा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और यह बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है। इसे कई तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है।' सीमा सिंह ने बताया है कि इसे वजन कम करने के लिए आहार में कैसे शामिल कर सकते हैं, आइए जानें।
राजगिरा के फायदे-
जैसा कि न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह ने बताया कि राजगिरा के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं। यह कब्ज से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक में लाभ पहुंचाता है। इसके फायदों के बारे में आइए विस्तार से जानें-
प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है-
हमारी बॉडी को नए सेल्स बनाने के लिए काफी प्रोटीन की जरूरत होती है और यह प्रोटीन युक्त आहार से ही हमें प्राप्त होता है। राजगिरा प्रोटीन का एक बहुत बढ़िया स्रोत है, इसलिए इसे खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है।
कब्ज से राहत दिलाता है-
हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है कि हम अपने खाने पीने में भी कोताही बरतते हैं। इसी कारण हमें ब्लोटिंग और कब्ज आदि की समस्या रहती है। राजगिरा में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है और इसी वजह से यह कब्ज में फायदेमंद हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है-
कुछ स्टडी के मुताबिक, राजगिरा का तेल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकता है अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपके लिए चौलाई का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: अंडे को इन चीजों के साथ मिलाकर करें सेवन, तेजी से घटेगा आपका वजन
राजगिरा खाने का सही तरीका-
राजगिरा विंटर सुपरफूड है, जिसे गर्मियों में भी अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। बस इसे खाते वक्त सही पोर्शन और तरीका आपको पता होना चाहिए। इसे कैसे अपने आहार में शामिल करें, आइए जानें-
भिगोकर खाएं राजगिरा: गर्मियों में राजगिरा खाते समय उसे पहले कुछ 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद उसे सलाद या बाकी चीजों में डालकर खाएं।
पोर्शन साइज का ध्यान रखें: राजगिरा का अधिक मात्रा में सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गर्मियों में खासतौर से उसे दिन में एक बार किसी भी तरह से अपने आहार में शामिल करें। पोर्शन साइज का हमेशा ध्यान रखे। ज्यादा सेवन से इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है।
प्रोसेस्ड राजगिरा न खाएं: किसी भी तरह का प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है, फिर चाहे वो सुपरफूड्स ही क्यों न हो! प्रोसेस्ड राजगिरा में किसी तरह के पोषक तत्व नहीं रहे हैं और इसे खाने का कोई मतलब नहीं रहता है।
कैसे करें अपने आहार में शामिल-
सलाद के रूप में-
समर में ब्रंच के रूप में आप इसे खा सकते हैं। आप अपने फेवरेट फ्रूट्स को एक बाउल में काट लें और फिर उसमें सनफ्लावर और मेलन सीड्स डालें। ऊपर से इसमें राजगिरा डालें और नींबू का रस डालकर मिक्स करें और ब्रंच के दौरान इसका आनंद लें। आप वेजिटेबल सलाद में भी इसे इसी तरह से ऐड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद
पराठे या रोटी के रूप में-
अगर आपको पराठा पसंद है, जो आप राजगिरा की पराठा बना लें। राजगिरा का स्टफ पराठा भी बनाया जा सकता है और उसकी रोटी को आटे की रोटी की तरह सब्जी और दाल के साथ कंबाइन करके खाया जा सकता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है, जो आपकी पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
राजगिरा के लड्डू खाएं-
वेट लॉस की बाज आती है, तो राजगिरा एक बेहतरीन सुपर फूड है। ग्लूटेन-फ्री राजगिरा आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपके ओवरऑल वेट पर कोई प्रभाव नहीं पता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है, जो इससे एक अच्छा विकल्प बन सकता है। मीठा खाने का मन हो तो इसे लड्डू के रूप में खाया जा सकता है, बस गर्मियों में इसे खाते हुए ध्यान रखें कि इसका सेवन अधिक न करें।
Recommended Video
राजगिरा का हलवा या शीरा खाएं-
व्रत आदि में इसे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। इसके साथ ही यह आपको लंबे समय के लिए फुल रखता है और आपके ब्लड ग्लूकोस लेवल को भी नियंत्रित रखता है। इसकी कारण से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
अब अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं, तो राजगिरा को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें और डाइट से रिलेटेड आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : amazon, healthline, 1mg, vegrecipesofindia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।