Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

गर्मियो में चुकंदर को इस तरह से करें डाइट में शामिल, हाइड्रेशन के साथ ताकत भी मिलेगी

गर्मियों में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी हो जाता है। आप बीटरूट को डाइट का हिस्सा बनाकर हाइड्रेशन के साथ ऊर्जावान रह सकते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। आप इन तीन तीरों से बीटरूट को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Updated:- 2025-04-10, 12:22 IST
image

गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों की जरूरत होती है। इस मौसम में ऐसे खाद्य पदर्थों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर को हाइड्रेशन और ऊर्जा दोनों ही मिले। इसके लिए आप चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हम आपको गर्मियों में चुकंदर को डाइट में शामिल करने के कुछ खास तरीके बता रहे हैं।

गर्मियो में चुकंदर को इस तरह से करें डाइट में शामिल

beetroot-juice in summer

चुकंदर की तासीर ठंडी होती है और इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, तो इसे सलाद के रूप में डाइट में शामिल करें। आप खीरा टमाटर के साथ चुकंदर को भी स्लाइस में काट लें। उसपर नींबू का रस,काला नमक डाल कर खाएं। यह न स्वादिष्ट लगेगा, बल्कि पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचाएगा। 

चुकंदर रायता

आप चुकंदर का रायता भी खा सकते हैं। चुकंदर और दही एक बेहतरीन संयोजन है। इसके लिए आप चुकंदर को कद्दूकस कर लें। इसमें दही मिलाएं। अब राई, हींग, करी पत्ते और सरसों के तेल में तड़का लगाकर चुकंदर वाले मिश्रण में डाल दें। इससे पेट को ठंडक भी मिलती है और हाजमा भी ठीक रहता है। इसे खाने से शरीर को ताकत भी मिलेगी, क्योंकि चुकंदर आयरन का बेहतरीन स्रोत है,जिससे खून बढ़ाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में आसानी से वजन घटा सकते हैं आप, डाइट में शामिल करें ये 10 रेसिपी

beetroot for summer health

चुकंदर कंजी

आप चुकंदर की कंजी भी पी सकते हैं। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और ताजगी देने के लिए बेहतरीन विक्लप है। इससे स्किन को भी फायदा होता है। इसके लिए आप चुकंदर को पतले पतले आकार में काट लें। इसे एक कांच के बरतन में डाल दें। अब इसमें काला नमक डाल दें। गुनगुना पानी डालें। हींग और सरसो पीसकर डाल दें। इसे धूप में रख दें। आपकी कंजी बनकर तैयार हो जाएगी

इसे भी पढे़ं:तेजी से कम करना है वजन, आज से ही छोड़ दीजिए ये 10 काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।