herzindagi
image

क्या पाव भाजी में चुकंदर डालने से सच में बढ़ता है रंग और स्वाद?

पाव भाजी खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने का मजा तभी आता है जब यह स्वाद के साथ-साथ रंग में भी अच्छी लगती है। इसके लिए कई सारे लोग चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या इसके इस्तेमाल से पाव भाजी में रंग आता है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 18:48 IST

पाव भाजी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। कई सारे लोग तो इसे घर पर नाश्ते में बनाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि बाहर वाली पाव भाजी का रंग लाल कैसे होते हैं? साथ ही इसका स्वाद इतना अच्छा कैसे आता है। इसके स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए इसमें चुकंदर डाला जाता है। चुकंदर से इसका रंग लाल नजर आता है। आइए जानते हैं चुकंदर को पाव भाजी में क्यों डाला जाता है और कैसे इसका स्वाद अच्छा आता है, ताकि अगली बार आप भी इसे घर पर चुकंदर डालकर बनाएं।

पाव भाजी में चुकंदर डालने के क्या फायदे होते हैं?

पाव भाजी में हम सभी ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर किसी का रंग अलग-अलग होता है। साथ ही मसाले भी रंग वाले इस्तेमाल करने के बाद भी पाव भाजी का रंग लाल नजर नहीं आता है। इसलिए इसके रंग को बढ़ाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर से पाव भाजी का रंग और स्वाद दोनों बढ़ जाता है। चुकंदर में प्राकृतिक रूप से गहरे लाल रंग का पिगमेंट होता है जिसे बेटालैन भी कहते हैं। जब इसे पाव भाजी में डाला जाता है, तो भाजी का रंग अच्छा दिखता है। इसका इस्तेमाल बाजार में मिलने वाली पाव भाजी में भी सबसे ज्यादा होता है। साथ ही हर किसी को यह खाने के बाद पता भी नहीं चलता है कि इसमें चुकंदर का इस्तेमाल किया गया है।

2 - 2025-09-10T150048.406

पाव भाजी में चुकंदर डालने से कैसा स्वाद आता है?

  • स्वाद की बात करें, तो चुकंदर का अपना एक हल्का मीठा स्वाद होता है। जब इसे पाव भाजी में मिलाया जाता है तो यह तीखे और मसालेदार स्वाद को बैलेंस करता है।
  • चुकंदर को उबालकर पाव भाजी में मिक्स करें इससे यह अच्छे से इसमें मिक्स हो जाता है। यह भाजी को एक चिकनी और अच्छी बनावट देता है।
  • चुकंदर भाजी में एक नया और ताजा स्वाद जोड़ता है, जिससे भाजी का स्वाद और बढ़ जाता है।

यह विडियो भी देखें

1 - 2025-09-10T150046.657

इसे भी पढ़ें: इस रेसिपी से 15 मिनट में बनाएं इंस्टेंट पाव की भाजी, स्वाद में नहीं आएगी कोई कमी

अगली बार आप घर पर पाव भाजी बनाएं तो चुकंदर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी पाव भाजी का स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही आपको पाव भाजी का रंग देखकर भी इसे खाने का मन करेगा। इससे आपकी पाव भाजी में डले मसालों का टेस्ट भी बैलेंस हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घर के 5 मसालों को मिक्स करके बनाएं पाव भाजी मसाला, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।