Recipe of the Day: घर पर मिनटों में तैयार करें चुकंदर-नारियल की मजेदार चटनी, अभी नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी

मार्केट में कई ऐसी सब्जियां आती हैं जो न केवल सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि जिनका सेवन किया जाए तो कई समस्याएं भी दूर होती हैं। उन्हीं में से एक है। चुकंदर के अंदर विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे और शक्तिशाली बनाते हैं। ऐसे में यदि आप बच्चों की डाइट में चुकंदर को जोड़ना चाहती हैं तो आप चुकंदर और नारियल की चटनी बना सकती हैं। यह चटनी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बच्चों को बेहद पसंद भी आएगी। इस लेख में हम आपको चुकंदर और नारियल की चटनी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जानते हैं हम घर पर रहकर कैसे ये चटनी तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
चुकंदर-नारियल की चटनी कैसे बनाएं? Recipe Card
Recipe of the Day: घर पर मिनटों में तैयार करें चुकंदर-नारियल की मजेदार चटनी, अभी नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी
Ingredients
- चुकंदर - 1
- करी पत्ता - 8-12
- हरी मिर्च - 1 या 2
- हींग - 1 चुटकी
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 1/2 कटोरी
- नारियल - 1/2 कटोरी
- पानी
- स्वाद अनुसार नमक
- काला नमक - 1/4 चम्मच
- जीरा - 1/4 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप चुकंदर को छिलकर उसे मिक्सी में पीस लें।
- Step 2:
दूसरी तरफ सूखे नारियल को कद्दूकस करके एक कटोरी में निकाल लें।
- Step 3:
अब आप एक कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें और उसमें चुटकी भर हींग, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और साथ में चने की दाल डालें।
- Step 4:
अब मिश्रण को थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर चलाएं।
- Step 5:
अब गैस को बंद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 6:
अब आप इस मिश्रण को पीसने के लिए मिक्सी में डालें और साथ में नमक या काला नमक मिलाएं।
- Step 7:
जब मिश्रण पीस जाए तो इसमें आप चुकंदर का मिश्रण भी डालें।
- Step 8:
अब आप मिश्रण को अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकाल लें।
- Step 9:
अब इसका तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल डालकर उसमें सरसों, हींग और कड़ी पत्ता डालें।
- Step 10:
जब ये तीनों चटकने लग जाएं तो आप चटनी के ऊपर डाल दें।
- Step 11:
अब अच्छे से मिक्स करके नींबू का रस भी मिला लें। आपकी चुकंदर की चटनी तैयार है।
कैसे बनाएं चुकंदर और नारियल की चटनी?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर के छिलके उतारें और उसे अच्छे से धो लें।

- अब आप एक मिक्सी के जार में चुकंदर को पीस लें। साथ में आप थोड़ा- थोड़ा पानी भी मिलाती रहें, जिससे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा ना बने।
- अब आप नारियल को कद्दूकस करके एक तरफ रख लें।
- इसके बाद आप सबसे पहले एक कढाई लें और उसमें तेल को गर्म कर लें। अब चना दाल डालें और उसे 1 मिनट तक भूनें। फिर आप कटी हुई हरी मिर्च, एक चुटकी हींग, कड़ी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड तक चलाएं।
- अब आप कद्दूकस किए हुए नारियल को डालें। फिर गैस को बंद कर दें। अब 2 मिनट बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें - चाय का है नशा तो रोज पिएं चुकंदर की हेल्दी चाय
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप एक मिक्सी ग्राइंडर में नारियल के मिश्रण को डालकर नमक या काला नमक डालें।
- अब इसी दौरान आप चुकंदर को डालकर चटनी तैयार करें।

- अब तड़का बनाने के लिए एक पैन में घी डालें। साथ मे चुटकी भर हींग, कड़ी पत्ता, सरसों मिला दें और जब सबकुछ चटक जाए तो चटनी के ऊपर डाल लें।
- अब आप नींबू का रस भी मिलाएं। आपकी चुंकदर नारियल की चटनी तैयार है।
इसे भी पढ़ें - ऐसे चुकंदर, खीरे और टमाटर से बनाते हैं रायता
इन बातों का रखें ख्याल
ध्यान रहे कि चटनी के लिए बासी चुकंदर का इस्तेमाल न करें वरना चुकंदर और नारियल चटनी के स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे अलग आप इस चटनी को किसी कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकती हैं। बता दें कि एक हफ्ते पुरानी चटनी के स्वाद में बासीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में आप चार से पांच दिनों में इस चटनी को खत्न करके फिर बना सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।